Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सांसद अजय भट्ट ने राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में डीआरडीओ द्वारा बनाये जा रहे 500 बेड के चिकित्सालय एवं ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मई 2021, सोमवार, हल्द्वानी (सूचना)। सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कालेज में डीआरडीओ द्वारा बनाये जा रहे 500 बेड के फैब्रीकेटेड चिकित्सालय एवं ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, मंगलवार को इस फैब्रीकेटेड चिकित्सालय का शुभारम्भ करने हेतु रक्षामंत्री से अनुरोध किया गया है। इस चिकित्सालय का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से ही वर्चुवल लोकापर्ण कर सकते हैं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हम तीसरी कोरोना लहर से निपटने के लिए तैयार है। चिकित्सालय का कार्य पूर्ण हो चुका है, इसमे वैन्टीलेटर व आईसीयू बेड तैयार हो गये हैं। चिकित्सालय सभी सुविधाओं से लैस हो चुका है। यह चिकित्सालय क्षेत्र के लिए ही नहीं पूरे कुमाऊॅ के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस सुविधायुक्त फैब्रीकेटेड चिकित्सालय निर्माण हेतु उन्होंने प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सालय निर्माण हेतु डीआरडीओ व जिला प्रशासन को बधाई दी।

इसके उपरान्त सांसद अजय भट्ट ने महिला बेस चिकित्सालय में नये भवन के पीछे निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लान्ट का निरीक्षण किया व अधिकारियों निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० भागीरथी जोशी, प्राचार्य डाॅ० सीपी भैसोड़ा, चिकित्साधीक्षक डाॅ० अरूण जोशी, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला चिकित्सालय डाॅ० उषा जंगपांगी, डीआरडीओ के कोनेरू मेघा सांई, कर्नल डी अंत्रे, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रकाश हर्बोला, लक्षमण सिंह खाती, विनीत अग्रवाल, बालम बिष्ट, प्रतिभा जोशी, लाखन निगल्टिया आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!