Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सांसद अजय भटट ने जनपद नैनीताल में हुए विकास कार्यों के लिए जिलाधिकारी की सराहना की

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में रामगढ़ को हॉर्टी टूरिज्म के रूप सवार कर कई नए अभिनव प्रयास किये गए हैं जिससे जनपद नए प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा व जनपद की आर्थिकी सुदृढ़ होगी : अजय भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2022, रविवार, हल्द्वानी। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री, सांसद अजय भट्ट ने केन्द्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं, हल्द्वानी के विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस काठगोदाम में समीक्षा बैठक ली। सांसद अजय भटट ने जनपद में हुए विकास कार्यों के लिए जिलाधिकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद में रामगढ़ को हॉर्टी टूरिज्म के रूप सवार कर कई नए अभिनव प्रयास किये गए हैं जिससे जनपद नए प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा व जनपद की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

सांसद अजय भटट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इसके साथ ही योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सूचना भी विधायकों, सांसद को नहीं दी जा रही है। उन्होंने सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपद में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जो भी विकास कार्याे किए जा रहे है, उनकी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा रूद्रपुर बाईपास सड़क के लिए 800 करोड़, मुरादाबाद से रामनगर सड़क हेतु 4500 करोड़ स्वीकृत कर दिया है, जल्दी ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनपद में विकासपरक जो भी योजनायें चलाई जा रही हैं, उनमें गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। जिन योजनाओं पर निर्माण कार्य करने में आपत्तियाँ आ रही हैं उन्हें शीघ्र समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जो भी योजनायें चलाई जा रही हैं, उनका भौतिक सत्यापन जरूर होना चाहिए तथा उनका लाभ आम जनमानस को मिले इसके लिए हमें जागरूक होकर कार्य करना होगा।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्यव के साथ कार्य करें, जो निर्माण कार्य हो रहे हैं उनका प्रगति रिपोर्ट भी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जहाँ-जहाँ नई पाईप लाईन बिछाई गई हैं उन पाईप लाइनों में पानी देना सुचारू करें ताकि आम जनमानस को कोई परेशानी न हो। उन्होंने ने जल संस्थान व जल निगम को आपसी समन्वय कर जलजीवन मिशन के कार्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निवीरों की भर्ती में युवाओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

बैठक में मेयर डॉ० जोगन्दर पाल सिंह रौतेला, विधायक सरिता आर्या, डॉ० मोहन बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय,अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, उद्यान अधिकारी नरेन्द्र कुमार के साथ ही जलनिगम, लो.नि.वि.,नलकूप,कृषि आदि विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!