Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

Movie Review: पानी में डूब गयी फ़िल्म ‘केदारनाथ’, मिले केवल इतने स्टार

स्टार कास्ट: सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली ख़ान, नितीश भारद्वाज आदि।

निर्देशक: अभिषेक कपूर

निर्माता: अभिषेक कपूर और रोनी स्क्रूवाला

केदारनाथ फ़िल्म की जब घोषणा हुई तब कहीं एक उम्मीद जागी कि भारतीय सिनेमा ने भारतीय परिपेक्ष्य में भी प्राकृतिक आपदाओं पर एक पूरी फ़िल्म बनाने की हिम्मत दिखाना शुरू कर दी है। इस भीषण हादसे में न सिर्फ कई घरों को उजाड़ा था साथ ही कई परिवार भी इसके साथ बर्बाद हो गए। लगभग सत्तर हजार लोगों का अब तक भी कोई पता नहीं।

ऐसा कहा गया था कि इसी त्रासदी पर फ़िल्म ‘केदारनाथ’ आधारित है। मगर कुल मिलाकर मामला टोटल फ़िल्मी निकला! एक बोझिल सी प्रेम कथा जिसे देखना पहाड़ पर चढ़ने जितना ही थकाऊ था और अंत में बच्चों के कार्टून चैनल्स के ग्राफिक्स को टक्कर देते विज़वल इफेक्ट्स और फ़िल्म खत्म हो जाती है। ये कहानी है मंसूर और मुक्कू यानी मंदाकिनी की प्रेम कहानी की। ज़ाहिर तौर पर इनका विरोध होना ही था, मार-पीट होती है, गरीब मां खुद पे घासलेट छिड़ककर प्रेमिका या मां में से किसी एक को चुनने की शर्त रख देती है, मगरूर बेटी के सामने मजबूर बाप कहता है कि- ‘आज के बाद मुझे अपना चेहरा मत दिखाना’। और इसी प्रेम कहानी के चलते-चलते बाढ़ आ जाती है।

अभिनय की बात करें तो सारा अली ख़ान की डेब्यू फ़िल्म भले उतनी दमदार न हो लेकिन, सारा अली ख़ान के रूप में बॉलीवुड को एक अभिनेत्री ज़रूर मिल गयी है। सुशांत सिंह राजपूत एक समर्थ अभिनेता के तौर पर लगातार अपने आप पर काम करते साफ़ नज़र आते हैं। मगर मसाले कितने ही शानदार हो उसको सही अनुपात में नहीं डाला जाएगा तो बिरयानी बेस्वाद ही बनेगी! ‘काय पो चे’ में कच्छ के भूकंप का इस्तेमाल करने वाले अभिषेक कपूर ने इस बार केदारनाथ की बाढ़ का इस्तेमाल ज़रूर किया मगर कमजोर कहानी, धीमी रफ़्तार और अधपके विज़ुअल इफेक्ट्स ने केदारनाथ पर पानी फेर दिया!

जागरण डॉट कॉम रेटिंग: पांच (5) में से दो (2) स्टार

अवधि: 2 घंटा 25 मिनट

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!