Breaking News :
>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज>>बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव>>पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज>>लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँस्वास्थ

पहाड़ प्रेमी डॉ० एस.डी. जोशी और ‘विचार एक नई सोच संस्था’ की ”स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड” मुहिम जारी, ग्वालदम के निकट चौंडा गाँव में लगाया नि:शुल्क हैल्थ कैंप

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, देहरादून। पहाड़ प्रेमी डॉ० एस.डी. जोशी और विचार एक नई सोच संस्था की ”स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड” मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में विचार एक नई सोच संस्था के सहयोग से चमोली के ग्वालदम के निकट चौंडा गाँव में फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में ख्याति प्राप्त दून मेडिकल कॉलेज के पूर्व वरिष्ठ फिजिशियन व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ० एस.डी. जोशी, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ० एल.एम. सुन्द्रियाल नेे शिरकत कर मरीजों की जाँच की। इस मौके पर व्यवस्थायें बनाने के लिए ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के अलावा ‘विचार एक नई सोच’ संस्था के संचालक राकेश बिजल्वाण मौजूद रहे। वही डॉ० एस.डी. जोशी की टीम से कपिल थापा, सुशील कुमार, विक्रम सिंह, महावीर फ़र्सवाण मौजूद रहे।

285 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जाँच
चमोली के ग्वालदम के निकट चौंडा गाँव में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। चौंडा गाँव में लगाए गए फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प में 285 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय महिलाओं व पुरुषों को विभिन्न परेशानियों से सम्बन्धित उपचार एवं महत्वपूर्ण परामर्श दिया गया। हृदय रोग से संबधित मरीजों का मौके पर फ्री ईसीजी व शुगर के रोगियों की निशुल्क शुगर जाँच की गई। इस दौरान वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ एलएम सुनद्रियाल नेे 90 से अधिक मरीज़ों की आँखों की जाँच की और उन्हें जरूरी सलाहें दी। डॉ एसडी जोशी ने कहा कि जनपद में आने वाले समय में इस तरह के और भी स्वास्थ्य शिविर के लगाए जायेंगे। ग्रामीणों ने कहा डॉ एसडी जोशी किसी देवदूत से कम नहीं हैं। उत्तराखंड में वह एकमात्र डॉक्टर हैं जो नि:स्वार्थ भाव से पर्वतीय क्षेत्रों दुर्गम गाँव-गाँव जाकर मरीजों का नि:शुल्क ईलाज कर रहे हैं। इसके साथ ही तमाम बीमारियों को लेकर आम जनता को जागरूक कर रहे हैं।

डॉ० एस.डी. जोशी और राकेश बिजल्वाण बने जरूरतमंदों के लिए देवदूत
‘विचार एक नई सोच’ संस्था के बैनर तले शुरू हुआ डॉ० एस.डी. जोशी का “स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड” नि:शुल्क हैल्थ कैंप अभियान आज जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। डॉ० एस.डी. जोशी के इस काम में समाजसेवी राकेश बिजल्वाण कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ निभा रहे हैं। राज्य के पर्वतीय जनपदों में दोनों की जोड़ी घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करने का काम कर रही है। आर्थिक अभावों में जो लोग अपना और अपनों का ईलाज नहीं करा पाते हैं ऐसे मरीजों को जब उनके गाँव उनके घर में नि:शुल्क हैल्थ कैंप लगाकर देखने डॉ० एस.डी. जोशी पहुँचते हैं तो मरीज का आधा रोग पहले ही दूर हो जाता है। राकेश बिजल्वाण डॉ जोशी के सारथी की भूमिका में नजर आते हैं। मरीजों को डॉ० जोशी के निर्देशानुसार नि:शुल्क दवायें उपलब्ध कराते हैं। इसके साथ ही कई प्रकार की जांचें भी निशुल्क की जाती है। डॉ० एस.डी. जोशी का कहना है कि उनका फोकस पर्वतीय जिलों के हर दुर्गम गांवों में जाकर नि:शुल्क हैल्थ कैंप लगाने का है। उनको सुकून मिलता है जब वह जरूरतमंद लोगों के बीच पहुँचते हैं और उनकी बीमारियों का इलाज कर पाते हैं। उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुरस्कार पाकर और बेहत्तर करने की प्रेरणा मिलती है। अगर आपके काम का आकलन लोग कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो जाती है। समाजसेवी राकेश बिजल्वाण ने कहा डॉ० जोशी उनके प्रेरणासोत्र हैं। उनकी संस्था और वह डॉ० एस.डी. जोशी के साथ सारथी की भूमिका में है। इस अभियान में अब लोग जुड़ने लगे हैं। राज्य के बिभिन्न गाँवों से नि:शुल्क हैल्थ कैंप लगाने के लिए लोग लगातार माँग कर रहे हैं। हमारा भी प्रयास है कि हम राज्य के हर गाँव में कैंप लगा सकें।

जन-जागरूकता से होगा ”स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड”
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोगों ने कहा कि पहाड़ की बेहतरी में राकेश बिजल्वाण के कुशल नेतृत्व में विचार एक नई सोच संस्था खामोशी से अपना योगदान दे रही हैं। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो निस्वार्थ भाव से समाजसेवा में लगे रहते हैं। डॉ० एस.डी. जोशी ने कहा कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिये सरकार के साथ-साथ हम सभी डॉक्टरों को अपने स्तर से प्रयास करने होंगे। चमोली, पौड़ी और उत्तरकाशी, टिहरी जिले के अधिकांश गांवों में विचार एक नई सोच संस्था के साथ मिलकर फ्री कैंप आयोजित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग जो महंगी दवाईयाँ नहीं खरीद सकते, जाँचें नहीं करा सकते, उन्हें ऐसे शिविरों से लाभ मिलता है।
डॉ० एस.डी. जोशी ने कहा कि वह समय-समय पर पहाड़ों में जनता के लिये नि:शुल्क सेवायें देते रहेंगे। डॉ० एस.डी. जोशी ने स्वास्थ्य जाँच के लिए आये लोगों से कहा कि बीमारियों को छिपायें नहीं डॉक्टर को बतायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!