Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
क्राइम

माँ की गाली देने पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 05 फ़रवरी 2024, मंगलौर। पुलिस ने ग्रामीण रमेश की हत्या का खुलासा कर दिया है। गांव के ही दोस्त ने माँ की गाली देने पर रमेश की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। रविवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलौर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि 30 जनवरी को मंगलौर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर जट्ट में अकेले रहने वाले रमेश का शव नाले में खून से सना मिला था। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले थे। उसके कमरे में भी खून के धब्बे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से तमाम बिंदुओं पर जानकारी ली।

इस बीच पता चला कि गांव निवासी अंकित कुछ दिन पहले ही राजस्थान से घर लौटा था और घटना वाले दिन से ही फरार चल है। जांच में सामने आया कि रमेश को कबूतर पालने का शौक था और उसकी अंकित से दोस्ती थी। अंकित ने उसके कुछ कबूतरों को मार दिया था। इस पर उसका अंकित से विवाद हो गया था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने अंकित की तलाश शुरू की। इस बीच शनिवार शाम पुलिस ने नारसन क्षेत्र से अंकित को गिरफ्तार कर लिया और गहनता से पूछताछ की।

पूछताछ में उसने बताया कि रमेश और उसका विवाद हो गया था। इस पर उसने रमेश के कुछ कबूतर मार दिए थे। रमेश उसे आए दिन मां की गाली देता था। इसके चलते ही उसने कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह उसके शव को गंगनहर में फेंकने जा रहा था लेकिन पकड़े जाने के डर से वह शव नाले में ही फेंककर फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मौके पर एसपी देहात एसके सिंह आदि मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि मृतक रमेश और आरोपी अंकित दोनों ही मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे।

ऐसे में हत्या का खुलासा करने में कठिनाई आ सकती थी लेकिन पुलिस ने अपनी पुरानी तकनीक यानी मुखबिर तंत्रों का प्रयोग किया और हत्यारे तक पहुंच गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित नशा भी करता है। आरोपी ने नशे की हालत में ही रमेश की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। जांच में सामने आया कि वह अक्सर गांव से बाहर ही रहता था। बीच-बीच में वह गांव आता-जाता रहता था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!