Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
खेल-जगत

युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत की उपलब्धि से मां प्रफुल्लित, शिक्षानगरी में खुशी का माहौल

रुड़की। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे ऋषभ पंत को आइसीसी मैंस इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2018 के अवार्ड से नवाजे जाने पर उनका परिवार बेहद खुश है। वहीं, ऋषभ की इस उपलब्धि से शिक्षानगरी में भी खुशी का माहौल है।

आइसीसी अवार्ड 2018 में रुड़की के अशोक नगर निवासी ऋषभ पंत ने धूम मचाई है। साल 2018 में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उन्हें आइसीसी मैंस इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड प्रदान किया गया है। साथ ही आइसीसी 2018 की टेस्ट टीम में तीन भारतीय खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इनमें ऋषभ पंत भी शामिल हैं।

ऋषभ पंत की इस उपलब्धि पर उनकी मां सरोज पंत बेहद उत्साहित हैं। सरोज पंत कहती हैं कि उनके बेटे को यह अवार्ड मिलने पर वह बहुत खुश हैं। हर मां का सपना होता है कि उनके बच्चे आगे बढ़ें। ऐसे में ऋषभ को आगे बढ़ता देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऋषभ की तरह उनका भी ख्वाब है कि उनका बेटा भविष्य में भी भारतीय टीम के लिए और अधिक शानदार प्रदर्शन करता रहे और देश का गौरव बढ़ाए। ऋषभ की इस कामयाबी पर उनके परिवार को रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में ऋषभ पंत ने पहला टेस्ट शतक इंग्लैंड में और दूसरा शतक आस्ट्रेलिया में लगाया था। इसके साथ ही वह पहले भारतीय विकेटकीपर बने, जिन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में शतक जड़ा है। वहीं, ऋषभ ने विकेट कीङ्क्षपग में भी कमाल दिखाते हुए पिछले साल दिसंबर में एडिलेड टेस्ट मैच में 11 कैच पकड़े थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!