Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

गढ़वाल के टिहरी जनपद एवं कुमाऊँ के अल्मोड़ा जनपद में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण दर

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2020, मंगलवार। राज्य में संक्रमण की दर तेजी से बढऩे को लेकर खलबली मची हुई है। पूरे प्रदेश के पहले ऑरेंज जोन में आने और फिर नैनीताल जिला रेड जोन होने के बाद आमजन की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इलाज व सुविधाओं से वंचित पर्वतीय जिलों में मैदानी जिलों से अधिक संक्रमण दर पहुंच गई है। एक जून तक आए मामलों के आधार पर टिहरी में संक्रमण दर सबसे अधिक 11.99 फीसद है। इसके बाद अल्मोड़ा व नैनीताल जिला है। सोशल डेवलमेंट फॉर कम्यूनिटी फाउंडेशन ने अध्ययन कर बताया है कि सैंपलिंग की दर अगर नहीं बढ़ी तो असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। लोग परेशान होंगे।

प्रवासियों की संख्या पहुंची 1.80 लाख से अधिक

  • प्रदेश में प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में एक लाख 80 हजार प्रवासी पहुंच चुके हैं। जहां पहले इन प्रवासियों की दो-दो बार जांच होने बात की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पूरे पर्वतीय जिलों में पहुंच गए प्रवासी जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

यह है प्रदेश में संक्रमण दर

जिला                             कुल टेस्ट            केस           संक्रमण दर

अल्मोड़ा                         775                   63              8.13

बागेश्वर                           240                   16               6.67

चम्पावत                         352                    27             7.67

नैनीताल                          3236                  260           8.03

पिथौरागढ़                       460                    21             4.57

यूए नगर                          3733                 82              2.20

पौड़ी                               529                  34               6.43

हरिद्वार                           3129                  76              2.43

देहरादून                         9985                  233             2.33

चमोली                            311                  13                4.18

रुद्रप्रयाग                         377                   6                 1.59

टिहरी                              642                  77                 11.99

उत्तरकाशी                      560                    21               3.75

अस्पताल से छुट्टी मिलने पर खिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के चेहरे

  • कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को ही एसटीएच से कुमाऊं भर के 41 मरीज डिस्चार्ज किए गए। सभी को सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। वहीं अस्पताल से छुट्टी मिलते ही मरीजों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने डॉक्टरों का धन्यवाद किया।

कुल 169 पॉजीटिव डिस्चार्ज 

  • राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि डिस्चार्ज होने वालों में बागेश्वर जिले तीन, अल्मोड़ा के तीन, ऊधमसिंह नगर के पांच, नैनीताल के 26 व चार मरीज पिथौरागढ़ के शामिल हैं। इनकी उम्र 16 वर्ष से 52 की है। अभी तक कुल 169 पॉजीटिव रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

एसटीएच में 48 पॉजि‍टिव भर्ती 

  • डिस्चार्ज होने पर मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद किया। वहीं अस्पताल में इस समय कोरोना पॉजिटिव 48 रोगी भर्ती हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरूण जोशी, कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. विवेकानंद सत्यवल, स्टाफ नर्सेज बार्ड बॉय आदि मौजूद थे।

संदिग्ध रोगियों को जांच निगेटिव आने पर क्वारंटाइन

  • प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने कहा कि चिकित्सालय में कोरोना के संदिग्ध रोगी भी जांच व इलाज के लिए भर्ती हो रहे हैं। ऐसे संदिग्ध रोगियों को कोरोना जॉच निगेटिव आने के बाद होम क्वारंटाइन की सलाह दी जा रही है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *