Breaking News :
>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
उत्तराखण्डदेहरादून

दो दिन में तीस हैक्टेयर से ज्यादा वन भूमि कब्जा मुक्त

हल्द्वानी, रामनगर, तराई फॉरेस्ट, देहरादून और लैन्सडाउन डिवीजन के साथ राजाजी पार्क में अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2023, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े रुख के चलते वन विभाग के अधिकारी बुलडोज़र लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए जंगलों में निकल पड़े है। सीएम और पीसीसीएफ हॉफ के निर्देशों का असर पहले ही दो दिनो में दिख गया जब करीब तीस हैक्टेयर वन भूमि को कब्जा मुक्त कर लिया गया। नोडल अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि हल्द्वानी फॉरेस्ट डिविजन में करीब 26 हेक्टेयर क्षेत्र से कब्जे हटाकर उन्हे जंगल क्षेत्र से बाहर कर दिया गया। डा धकाते ने बताया कि लैंसडाउन फॉरेस्ट डिवीजन ने कोटद्वार क्षेत्र से करीब एक हैक्टेयर अतिक्रमण हटाया है,जबकि डीएफओ तराई पश्चिमी प्रकाश आर्य द्वारा डेढ़ हैक्टेयर वन भूमि खाली कराए जाने की सूचना दी गई है। उधर राजाजी टाइगर रिजर्व से भी 1 हैक्टर अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना मिली है।

देहरादून वन प्रभाग में भी दो हैक्टेयर वन भूमि खाली करवाई गई है।रामनगर वन प्रभाग द्वारा रानीखेत रोड पर स्थित अतिक्रमण को हटाया जा रहा है । डा पराग मधुकर धकाते ने बताया कि सभी अतिक्रमण को सैटेलाइट के साक्ष्य चित्रों के जरिए चिन्हित करते हुए निर्देशित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीसीसीएफ (हॉफ) अनूप मलिक द्वारा रोजाना अतिक्रमण हटाओ अभियान की रिपोर्ट ली जा रही है और सीएम कार्यालय और शासन को भी प्रतिदिन सूचना प्रेषित की जा रही है।

डा धकाते ने बताया कि सभी प्रभागों के डीएफओ को स्पष्ट कह दिया गया है कि वो फील्ड पर जाकर मौके पर अतिक्रमण को हटाए और इसके लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लेना पड़े तो इसके लिए जिला टास्क फोर्स की मदद ले सकते है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में भी ये अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!