Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डदेहरादून

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण व क्रेटस निर्माण के लिए जारी हुई 8 करोड़ से अधिक धनराशि

8 करोड़ से अधिक की धनराशि से सुधरेगी खाद्य आपूर्ति विभाग के खाद्यान गोदाम

खाद्य विभाग के खाद्यान गोदामों की सुधरेगी दशा व दिशा, मजबूत होगी सार्वजनिक वितरण प्रणाली : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जुलाई 2023, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत राज्य सेक्टर में संचालित अवस्थापना परियोजनाओं के Funding for Faster Implementataion of Important Projects including Missing Link Projects के अंतर्गत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विभिन्न जनपदों के 36 खाद्यान्न गोदामों के अनुरक्षण एवं 06 गोदामों में क्रेटस के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी।

जिसमें खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण हेतु प्रदेश के पर्वतीय जनपद पौड़ी गढ़वाल के 05 खाद्यान गोदाम, टिहरी गढ़वाल के 06, चंपावत के 03, उत्तरकाशी के 09, नैनीताल के 06, बागेश्वर 07 खाद्यान गोदाम व उत्तरकाशी जनपद के 06 गोदामों के क्रेटस निर्माण के कार्य हेतु धनराशि जारी की गई है।

उक्त अनुरक्षण कार्यों एवं क्रेटस के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू० 8,77,37,000/- (रूपये आठ करोड़ सतहत्तर लाख सैंतीस हजार मात्र) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

आपको बता दें कि प्रदेश के पर्वतीय जनपदों के खाद्यान गोदामों की मरम्मत हेतु विभाग की बहुत लंबे समय से माँग थी क्योंकि यह खाद्यान गोदाम लगभग 1960-70 के दशक में यह निर्मित हुए थे, जिससे अब यह जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हो गए हैं। जिससे विभाग को खाद्यान भंडारण हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे अब खाद्यान विभाग को गोदामों की मरम्मत होने से काफी राहत मिल पाएगी। जिससे गोदामों में खाद्यान अब सीलन व बारिश आदि से खराब होने से बच जाएगा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी।

वहीं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग के खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण व क्रेटस निर्माण हेतु धनराशि जारी करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया।

खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खाद्यांन गोदामों के अनुरक्षण हेतु उक्त धनराशि जारी होने पर अब हमारे खाद्य विभाग को व राशन डीलर भाइयों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा एवं खाद्यान खराब होने से बच जाएगा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!