Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र : त्रिवेंद्र सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 मार्च 20224, देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल कर भाजपा संकल्प पत्र निर्माण को लेकर 70 हजार से अधिक सुझाव दिए हैं। विकसित भारत के निर्माण की गारंटी बनने वाले समाज के सभी वर्गों के इन सुझावों को पार्टी ने केंद्रीय नेतृत्व को आज भेजा है । जिस पर शीघ्र ही देश का रोड मैप तैयार करने वाला पार्टी संकल्प पत्र का निर्माण होगा ।

रिस्पना पुल स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में संकल्प पत्र एकत्रीकरण कमेटी के प्रदेश संयोजक, पूर्व सीएम एवं हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की जागरूक जनता ने हमारी उम्मीदों से बढ़कर 70 हजार से अधिक सुझाव दिए हैं । ये सुझाव पार्टी को पत्र, व्यक्तिगत, ऑनलाइन कई माध्यमों से हमारी सुझाव संकलन टीम को प्राप्त हुए हैं । उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों से सुझाव के रूप में हमें मोदी के लिए आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। वह सेवानिवृत्ति कर्मचारी, मजदूर हों, चाहे रेडी ठेली लगने वाले हमारे भाई हों, किसान, महिला, युवा, उद्यमी, वकील, डॉक्टर, खिलाड़ी, धर्म, रंगकर्मी या रचनाकार एवं अन्य वर्गों से जुड़े लोग हों । उन्होंने जानकारी दी कि हमें प्राप्त सुझाव में 60 फ़ीसदी राज्य एवं 40 फीसदी केंद्र से संबंधित है । स्थानीय विषयों से संबंधित सुझावों को राज्य सरकार को भेजे जा रहे हैं एवं केंद्र से जुड़े सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है। जिस पर विस्तृत चर्चा एवं विचार करने के बाद पार्टी देश के भविष्य को लेकर अपने विजन को सामने लेकर आएगी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि शीघ्र विकसित भारत के रोड मैप तैयार करने वाला पार्टी का संकल्प पत्र हम सब के मध्य होगा । साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह के विचार एवं सुझाव जनता द्वारा दिए गए हैं वे संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाले होंगे ।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अधिकांश सुझाव विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं को लेकर है, साथ ही सुझावों के साथ बड़ी संख्या में पीएम मोदी की जीत और उनके कामों के प्रति आशीर्वाद भी जनता ने इसमें दर्ज कराये हैं । राज्य की जागरूक जनता ने पर्यावरण पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। कृषि को बढ़ावा देने और कृषि भूमि में सुधार को लेकर सुझाव दिए । इसी तरह स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजनाओं को बेहतर बनाने, देश के विकास की चुनौती बने ज्वलंत मुद्दों, व्यवसायिक प्रक्रियाओं की सरलता, प्रोफेशनल वर्ग के सुझाव,पर्यटन एवम शिक्षा नीति में सुधार एवं महिलाओं विधवा, वृद्धवस्था, युवा, छात्रों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं ।

इस दौरान प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पार्टी को उम्मीद थी कि प्रति विधानसभा 500 से 700 सुझाव हमे औसतन मिलेंगे लेकिन हमे उम्मीद से कहीं अधिक औसतन 1000 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं । उन्होंने कहा जिस तरह दिल खोलकर पीएम मोदी को आशीर्वाद के रूप में जनता ने अपने सुझाव हमें दिए हैं वह 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार की गारंटी बताता है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, दीप्ति रावत प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दायित्वधारी डॉ देवेंद्र भसीन, श्रीमती आशा नौटियाल, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *