Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना का हॉटस्पॉट बनी धर्मनगरी, हरिद्वार – कुंभ मेले के बीच अखाड़ों के 50 से ज्यादा संत हुए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार, हरिद्वार। कोरोना का हॉटस्पॉट बनी धर्मनगरी में रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। महज एक पखवाड़े में ही करीब चार हजार मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बैशाखी स्नान के पांच रोज बाद सभी फ्रंट लाइन वर्कर की कोरोना जांच होनी है। मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग में और तेजी लाने की बात कही जा रही है। कुंभ के बीच बढ़ते कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की पेशानी पर बल डाल दिया है।

कोरोना से निर्वाणी अणि अखाड़े के एक संत की मौत और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि समेत करीब 51 से संतों के संक्रमित होने से संत समाज सहमा हुआ है। संतों के अनुरोध पर 14 अप्रैल तक अखाड़ों में कोरोना जांच से गुरेज कर रहे स्वास्थ्य महकमे ने अब अखाड़ों का रुख किया है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक समेत 200 संतों के लिए सैंपल लिए गए। इससे पहले करीब 90 संतों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं, गुरुवार को अखाड़ों के नौ संत समेत गुरुवार को जिले में कोरोना के 629 मामले सामने आए हैं।

कुंभ का मुख्य शाही स्नान संपन्न होते ही अखाड़ों में सैंपलिंग शुरू हो गई है। मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में शिविर लगाकर अखाड़ा के कई बड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ साधु संतों की कोराना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि, श्रीमहंत प्रेमगिरि, अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि, अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत मोहन भारती समेत कई बड़े संत शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि इस समय वैश्विक महामारी का दौर है। ऐसे में सरकार की ओर से कोविड गाइडलाइन का पालन करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ हर साधु संत को कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि महामारी के बावजूद कुंभ मेले का मुख्य शाही स्नान सकुशल संपन्न हो गया। यह सभी के लिए राहत के साथ-साथ खुशी की बात है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कोविड के नियमों का पालन करें। उन्होंने सभी से गाइडलाइन का पालने करने का आह्वान किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!