Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 40,134 नए मामले सामने आए, केरल में 1,67,891 सक्रिय मामले

  • कोरोना संक्रमण से सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है केरल

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अगस्त 2021, सोमवार, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वार सोमवार सुबह जारी किए गए कोरोना संक्रमण के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 40,134 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 422 नई मौतें दर्ज की गई। वहीं इस अवधि में 36,946 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। देश भर के राज्यों में अभी केरल कोरोना के बुरे दौर से गुजर रहा है जबकि मध्यप्रदेश में सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। यहां अभी 125 सक्रिय मामले हैं जबकि केरल में 1,67,891 सक्रिय मामले हैं। वहीं मौतों के मामले सबसे अधिक महाराष्ट्र में हैं। यहां कोरोना के कारण मरने वालों का आंकड़ा 1,32,948 है।

उल्लेखनीय है केरल में ही महामारी कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था और अब ऐसा माना जा रहा है कि कहीं ये तीसरी लहर की शुरुआत की भी जगह न बन जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.35 फीसद है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.81 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में अब तक कुल 46,96,45,494 सैंपल टेस्ट किए जा गए जिसमें से केवल रविवार को 14,28,984 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

आज के नए मामलों के बाद अब तक देश में कुल संकमितों का आंकड़ा 3,16,95,958 हो गया और कुल 4,24,773 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में संक्रमण से ठीक होने वालों की बात करें तो कोरोना को अब तक 3,08,57,467 लोगों ने हरा दिया है। फिलहाल देश में संक्रमण के 4,13,718 सक्रिय मामले हैं।

देश भर में जनवरी मध्य से शुरू किए गए वैक्सीनेशन की अब तक कुल 47,22,23,639 खुराकें दी जा चुकी हैं जिनमें से 17,06,598 खुराकें पिछले 24 घंटों के दौरान दी गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!