Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम- महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय- रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में 40 हजार से अधिक दीदियाँ बन चुकी हैं लखपति

प्रधानमंत्री मोदी के 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को करेंगे साकार

7 जनवरी 2024 को दून के आयोजित होने वाले लखपति बनती दीदियाँ कार्यक्रम की तैयारी परखीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में “लखपति बनती दीदीयां” कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 7 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम की तैयारियों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की और कैसे दीदियों को लखपति बनाया जाए इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित रोड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाएं तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा 7 जनवरी को देहरादून में लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में 2 करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा, प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक सवा लाख समूह की बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। अभी तक 40 हजार से अधिक लखपति दीदी प्रदेश में बन चुकी है। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर इस कार्यक्रम के माध्यम से लखपति दीदी के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सचिव ग्राम विकास राधिका झा, आयुक्त आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी सोनिका, मनुज गोयल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!