Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरना वायरस संक्रमण के 23 हजार से अधिक मामले आए सामने, सक्रिय मामले हुए कम, एक्टिव दर घटकर 2.86%

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2020, बुधवार। देश में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 23 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान भारत में कोरोना से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 23,950 मामले सामने आए हैं। इस दौरान भारत में कोरोना से 333 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 99 हजार 66 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 96 लाख 63 हजार 382 हो गई है। देश में कोरोना से सक्रिय मामले भी घट रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब 2 लाख 89 हजार 240 एक्टिव केस बचे हैं। भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख 46 हजार 444 है।

देश में कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,278 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे कोरोना की एक्टिव दर घटकर 2.86% हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 26,895 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 95.69% हो गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.45% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में 16 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार(22 दिसंबर) तक 16,42,68,721 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 10,98,164 टेस्ट कल किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!