Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

हरेला पर्व पर दून जिले में रोपे जाएंगे 10 लाख से अधिक पौधे 

डीएम ने विभिन्न विभागों से हरेला पर्व की तैयारी का प्लान तलब किया

देहरादून। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद हरेला पर्व को वृहद्धस्तर पर मनाये जाने तथा जनसहभागिता के साथ पौधारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण  के सम्बन्ध में जिलाधिकारी  सोनिका ने बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी ने वन, नगर निगम, एमडीडीए, सिंचाई, कृषि, उद्यान, लोनिवि  आदि समस्त रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जिन स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाना है उनकी सूची उपलब्ध करांए तथा जहां-जहां पर वृक्षारोपण किया जा रहा है उसकी जीओ टैगिंग कराई जाए।

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया नगर निगम की खाली भूमि पर वृक्षारोपण कराते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ भी कराएं। कहा कि हरेला पर्व के दिन स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, ग्राम स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनमानस की सहभागिता से वृहद्धस्तर पर वृक्षारोपण करने तथा वृक्षों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जनमानस का सहयोग प्राप्त किया जाए।

जनपद देहरादून में 10.50 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें वन विभाग 6.80 लाख, उद्यान एवं कृषि विभाग 1 लाख, ग्राम्य विकास विभाग 1 लाख, एमडीडीए 80 हजार, शहरी विकास विभाग 40 हजार, पंचायतीराज विभाग 21 हजार, लोनिवि 10 हजार, सिंचाई 7 हजार, उद्योग विभाग 7 हजार, लीड बैंक 2 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।

इसके अतिरिक्त अन्य विभागों को भी वृक्षारोपण कराते हुए जीओ टैगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी  प्रशासन को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारियों से समन्वय करते हुए राजस्व विभाग की खाली भूमि पर वृक्षारोपण कराते हुए ऐसे स्थानों पर तारबाड़ की जाए।

वहीं औद्योगिक क्षेत्रों में आज से वृक्षारेापण प्रारम्भ कर दिया गया है, महाप्रबन्धन जिला उद्योग केन्द्र ने जानकारी देते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पटेलनगर, मौहब्बेवाला, लांघा रोड, सेलाकुई आदि औद्यागिक संस्थानों में उद्योगपतियों के सहयोग से वृक्षारोपण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपने-अपने चिन्हित किये गए क्षेत्रान्तर्गत (सार्वजनिक स्थानों) पर वृक्षारोपण करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष हरेला पर्व की थीम ‘पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाये समृद्धि और खुशहाली’ रखी गई है, जिसके लिए वृक्षारोपण एवं वनों के संरक्षण हेतु विभिन्न स्तरों पर जनभागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

हरेला पर्व पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्थानीय निकायों / संस्थानों/जिला विकास प्राधिकरणों / आर० डब्लू०ए०/एन०जी०ओ०/वन पंचायतें तथा जनमानस की सहभागिता से वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 तीरथपाल सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह,  जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, अधि अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित समस्त विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!