Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 फ़रवरी 2023, मंगलवार, रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर लंबित वादों की जानकारी लेते हुए लंबित वादों को तत्परता से निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, जखोली व बसुकेदार में एक वर्ष से पुराने लंबित वादों व प्रकरणों की जानकारी लेने के साथ ही राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की आगामी बैठक से पूर्व उनके निराकरण के निर्देश संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को दिए। उन्होंने दैवीय आपदा के कारण हुई क्षति का आंकलन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों का विस्थापन किया जाना है उसके लिए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभिन्न स्तर पर लंबित संदर्भों का शीघ्रता से शीघ्र निसतारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व वसूली, पेंशन प्रकरणों, ऑडिट आपत्तियों, सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों, बाल संरक्षण आयोग आदि से संबंधित सभी प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगली बैठक तक लंबित प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर जारी होने किए जाने वाले प्रमाण-पत्रों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सेवा का अधिकार के तहत अभ्यर्थियों को नियमानुसार निर्धारित तिथि तक सेवा उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने आबकारी अधिकारी को जनपद में अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, जखोली परमानंद राम, ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, खान अधिकारी दीपक हटवाल, जिला बचत अधिकारी सूरत लाल, तहसीलदार रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत, ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, जखोली राम किशोर ध्यानी, डीजीसी ए.एस. नेगी सहित संबंधित अधिकारी एवं पटल सहायक मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!