Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ी है पिथौरागढ़ में बहा अस्थायी पुल

उत्‍तराखंड में बदला मौसम, पिथौरागढ़ में बहा अस्थायी पुल; प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्‍तराखंड में बीती रात से मौसम बदल गया। कही मूसलधार बारिश हो रही है तो कही हल्‍की। भारी बारिश के कारण प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

देहरादून, करीब एक पखवाड़े बाद उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ी है। पिछले करीब 11 घंटे में देहरादून एवं आसपास इलाकों में 39.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि पंतनगर में 36.1 व मुक्तेश्वर में 38.3 मिलीमीटर बारिश मंगलवार सुबह 11 बजे तक दर्ज की जा चुकी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 12 जुलाई तक प्रदेश के सात जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत के अलावा देहरादून, पौड़ी टिहरी एवं चमोली में भारी बारिश परीक्षा से सकती है।

उधर, देहरादून में सोमवार रात करीब एक बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी, जो सुबह करीब सात बजे तक जारी रही। आधा घंटे की राहत के बाद सुबह 7.30 बजे से फिर बारिश ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच बिंदाल एवं सिस्पना नदियों के साथ-साथ कई नाले उफान पर हैं। आइएमए के समीप पेड़ गिरने से हाईवे सुबह 10 बजे के करीब आधा घंटा बाधित रहा।

शहर में जगह-जगह चौक चौराहों में जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रात को बारिश होने से दून के न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस दौरान तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी एवं उत्तरकाशी में भी मंगलवार सुबह से बारिश प्रारंभ हो चुकी है। वहीं, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री हाइवे पर यातायात सुचारू है।

अब मलबा आने पर भी बंद नहीं होगा केदारनाथ हाईवे 

अब बरसात में केदारनाथ हाईवे मलबा आने पर भी बंद नहीं होगा। जिलाधिकरी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि हाईवे पर कुल 27 जेसीबी मशीनें चौबीस घंटे तैनात रहेंगी। इससे मलबा आने की स्थिति में तत्काल काम शुरू हो जाएगा।

दरअसल, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक 76 किलोमीटर लंबे हाईवे पर नौ स्लाइडिंग जोन हैं। बारिश के दौरान स्लाइडिंग जोन पर मलबा आ जाता है और इससे घंटों यातायात अवरुद्ध रहता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अब हाईवे पर दिन रात जेसीबी तैनात रहने से मार्ग अधिक समय तक अवरुद्ध नहीं रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!