Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
दिल्लीदेश

मानसून की मार : सड़ी-गली हालत में देरी से मंडी पहुँच रही हैं फल और सब्जियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2023, रविवार, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश और बाढ़ के कारण दिल्ली में फल और सब्जियाँ देरी से सड़ी-गली हालत में बाजार में पहुँच रही है। जिसको लेकर व्यवसायी परेशान हैं। एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी में फल और सब्जियों की कीमतें कम हो रही हैं, लेकिन वहीं, स्थानीय बाजारों में कीमत नहीं घटी हैं।

व्यवसायियों का कहना है कि देर से डिलीवरी होने के कारण फल और सब्जियाँ सड़ी-गली हालत में आ रही हैं। इससे ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे तक आजादपुर मंडी में 1,400 वाहन आए, जो पिछले दो दिनों की तुलना में कम है। सोमवार को 4,100 वाहन थे, जबकि मंगलवार और बुधवार को मंडी में 4,000 वाहन ही आए। वहीं गुरुवार को यह संख्या घटकर 3550 रह गई। आंकड़े बताते हैं कि मंडी में करीब 500 से 600 ट्रक देरी से पहुँच रहे हैं।

आढ़तियों ने कहा, बारिश, बाढ़ और ट्रैफिक जाम से सड़े हुए उत्पाद मंडी आ रहे हैं, जिससे वह कुछ ही घंटों में खराब हो जातेे हैं जिससे नुकसान होता है। इसको लेकर मंडी में कीमतें कुछ कम हुई हैं। मगर स्थानीय बाजार ऊंची कीमतों पर ही सामान बेच रहे हैं। एक स्थानीय व्यवसायी मुकेश शर्मा ने कहा, कोई भी हमारे सड़े उत्पादों को खरीदने को तैयार नहीं है और सब्जियों की कमी के कारण स्थानीय बाजार में कीमतें ऊंची हैं। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। जोगिंदर पाल एंड संस के सचिन अरोड़ा ने बताया कि बारिश से उनका कारोबार प्रभावित हुआ है क्योंकि आजादपुर मंडी में कम लोग आ रहे हैं।

सचिन अरोड़ा ने कहा, सडक़ें बंद हैं, और सोलन (हिमाचल प्रदेश) से आने वाले ट्रकों को कुंडली सीमा और बाईपास क्रॉसिंग पर रोक दिया गया है। चालक बाधाओं के कारण डिलीवरी करने को तैयार नहीं हैं। टमाटर की दरें 150 से 120 रुपये तक कम हो गई हैं, व्यापार में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार में डिलीवरी कम होने के कारण कीमतें ऊंची हैं, जिसके भविष्य में कम होने की संभावना है। आढ़ती जोगिंदर ठाकुर ने कहा कि बारिश के कारण सड़े-गले उत्पाद आ रहे हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण ट्रक हिमाचल में फंस गए थे, लेकिन अब वे कृषि उपज बाजार समिति तक पहुंच रहे हैं। वही, टमाटर की कीमत दो दिन पहले की तुलना में कम है।

प्याज बेचने वाले सत्यम यादव ने बताया कि बारिश के कारण आजादपुर मंडी में सब्जियों की डिलीवरी कम रही, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा, पहले अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज की कीमत 12-15 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच थी, लेकिन अब यह 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच गई है। एक अन्य आढ़ती मनोज कुमार यादव ने बताया कि बारिश से कारोबार पूरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्हें 50 से 60 ट्रकों की डिलीवरी मिलती थी, लेकिन अब यह संख्या घटकर 40 रह गई है, जो बिक्री में कमी का संकेत है।

आढ़ती दीपक सैनी ने बताया कि भारी बारिश के कारण डिलीवरी कम हुई। उन्होंने यह भी बताया कि बारिश के कारण उत्पाद सड़े हुए आ रहे हैं। उन्होंने कहा, हम परेशान हैं, क्योंकि उत्पाद सड़ गए हैं। इसके अलावा, हम बारिश से दूसरे राज्यों में ग्राहकों उत्पाद भेजने में असमर्थ हैं, जिससे हमारी परेशानी और बढ़ गई है। एक अन्य आढ़ती शाहबाज खान ने कहा कि बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम के कारण ट्रक 5 से 6 घंटे देरी से पहुँच रहे हैं और कुछ ट्रक सीमाओं पर फंस गए हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

शरवन कुमार और यतिन कुमार एंड कंपनी के शरवन कुमार मलिक ने कहा कि वह जो उत्पाद बेच रहे थे, वे सड़क़र काले हो गए थे। उन्होंने  कहा, पिछले दो दिनों से कम ट्रक आ रहे हैं, और ट्रक सीमाओं पर रुके हुए हैं। देर से डिलीवरी के कारण, हमें पूरी कीमत नहीं मिलती है। मैं आम, सेब और प्लम बेचता हूँ। पहले इन फलों की कीमत 100 रुपये प्रति नग (बॉक्स) थी, लेकिन अब यह 150 से 200 रुपये के बीच पहुँच गई है।

एपी प्रोड्यूस के बैजनाथ शर्मा ने बताया कि उनके ग्राहक बारिश के कारण पिछले दो दिनों से मंडी नहीं आ रहे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा, मेरा पूरा गोदाम भरा हुआ है, लेकिन बिक्री कम है। मैं नारियल का थोक विक्रेता हूं, और जब मुझे डिलीवरी मिल रही है, तो बिक्री कम है। पिछले 5 वर्षों में बाजार अपने निचले स्तर पर गया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *