Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश भर में मानसून का क्रम जारी, कुमाऊँ मंडल के अधिकांश जनपदों में भारी वर्षा की चेतावनी 

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 जुलाई 2023, रविवार, देहरादून। प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का क्रम जारी है। शनिवार को कुमाऊँ मंडल के अधिकांश जनपदों में भारी वर्षा हुई। देहरादून और मसूरी में भी दोपहर बाद हल्की से मध्यम वर्षा रिकार्ड की गई। देर शाम को चमोली जनपद के मुख्यालय गोपेश्वर और उत्तरकाशी में भी तेज वर्षा हुई। मानसून के दस्तक देने से नदियों के जल स्तर में भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कुछ दिन पूर्व तक यमुना व टोंस नदियां खतरे के स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन रविवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून के आंकड़ों के अनुसार डाकपत्थर बैराज में यमुना नदी का जलस्तर 455.03 मीटर पर पहुंचा है, जबकि खतरे का स्तर 455.37 मीटर है।

टोंस नदी का जलस्तर खतरे के स्तर के करीब है। इच्छाड़ी डैम में टोंस नदी का जलस्तर 644.70 मीटर पर है, जबकि टोंस नदी का खतरे का जलस्तर 644.75 मीटर पर है। उत्तरकाशी में जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया था। जिसे सुचारू कर दिया गया। इस स्थान पर तीर्थयात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे थे। लेकिन घोड़े-खच्चर का संचालन पूरी तरह से अवरुद्ध था। रविवार की सुबह तीर्थ यात्रियों को किसी तरह भूस्खलन जोन पार कराया गया। मार्ग बेहद खतरनाक हो गया था। तीर्थ पुरोहितों ने शासन प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल इन बोल्डरों और चट्टान को हटाए जाने और यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता बनाने की मांग की थी।

नैनीताल में शनिवार रातभर तेज बारिश हुई। रविवार को बारिश में कमी आई। वहीं सात नंबर सहित अन्य घनी आबादी वाले इलाकों में घरों में बारिश का पानी घुस गया। नैनी झील का जलस्तर सामान्य से पांच फिट पार हो गया है। जिले में फिलहाल सात सड़कों पर यातायात बंद है। वहीं कुमाऊं मंडल के अधिकांश इलाकों में पिछले दो दिनों से भारी से बहुत भारी वर्षा हो रही है। शनिवार को सबसे अधिक वर्षा बनवसा में 171.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। खटीमा में 106.4 व नैनीताल में 53.6 मिलीमीटर वर्ष हुई।गढ़वाल मंडल में जौलीग्रांट में सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक 69.3 मिलीमीटर व मसूरी में 23.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। दोपहर बाद दून के मालदेवता क्षेत्र में तेज वर्षा से गर्मी एवं उमस से राहत मिली। एक घंटे की वर्षा से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र सरखेत गांव के पास से बहने वाली बांदल नदी में एकाएक पानी बढ़ गया है। रायपुर, सहस्रधारा रोड, जाखन, एफआरआइ, गढ़ीकैंट आदि क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। उधर, दोपहर बाद से मसूरी में तेज वर्षा हुई।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 20C अधिक 33.50C व न्यूनतम तापमान 23.80C रहा। बागेश्वर जिले में शनिवार रात से रुक रुककर वर्षा हो रही है। हिमालयी गांवों का जन जीवन प्रभावित हो गया है। सरयू नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। सिल्ट आने से पेयजल संकट बना है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि एक सड़क सूपी रिखाडी बंद है। जिस पर यातायात रुका हुआ है। सड़क को खोलने के लिए लोडर मशीन लगाई गई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिला प्रशासन अलर्ट है। अतिवृष्टि से ढिकुरा गांव में एक मकान ध्वस्त हो गया है। घटना में लोग बालबाल बच गए हैं। एक गोवंश चाेटिल हो गया है। पटवारी ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है।

जानकारी के मुताबिक गरुड़ तहसील के गागरीगोल क्षेत्र के ढिकुरा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र खड़क राम का मकान अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गया है। सुबह की घटना होने से परिवार पति-पत्नी और दो बच्चे बालबाल बच गए। जबकि उनकी गाय चोटिल हो गई है। पीड़ित ने बताया कि घर के अंदर घटना के समय कोई नहीं था। घर के भीतर रखा राशन, बिस्तर, कपडे, बर्तन आदि सामान मलबे में दब गया है। उन्होंने शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों में कुमाऊँ मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए चेतावनी जारी कर गई। दो दिनों तक समूचे कुमाऊँ मंडल में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी व पौड़ी जनपदों में कही-कहीं गर्जन के साथ वर्षा हाेने व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा का दौर प्रदेश में पांच जुलाई तक जारी रखने की संभावना है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *