Breaking News :
>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, भारी बारिश का अलर्ट; यमुनोत्री हाईवे बंद

देहरादून : आखिरकार मानसून उत्तराखंड में भी सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही बारिश से परेशानी जारी हैं। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे फिर से बंद हो गया। केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा सुचारु है। वहीं, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार से मानसून रफ्तार पकड़ लेगा। शनिवार और रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश हो सकती है।

इस बीच बारिश से दुश्वारियां जारी रहीं। बुधवार रातभर बारिश और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से बंद हो गया। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद इस मार्ग पर आवाजाही शुरू हो पाई।

इसके बाद फिर से यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास और गंगोत्री हाईवे नालूपानी, ज्ञानसू के भूस्खलन के चलते बंद हो गया। डाबरकोट में पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण यहां पर मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू में वार्ड नंबर सात स्थित एक नाले में उफान आया। इसके मलबे  से हाईवे बंद हुआ।

रात दो बजे से बंद हाईवे की स्थिति देखने सुबह तक मौके पर जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे थे। वहीं, ज्ञानसू क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। लोगों ने पूरी रात जागकर काटी। शुक्रवार को बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की। वर्ष 1978 में भी इसनाले में उफान आया था।  बाद में गंगोत्री हाईवे को खोल दिया गया।

दूसरी ओर भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे पर भी करीब सात घंटे बाद यातायात सुचारु किया जा सका। मौसम विभाग के अनुसार  बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश टिहरी में 42.8 मिमी दर्ज की गई।

गत रात प्रदेश में हरिद्वार, देहरादून के अलावा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ में अच्छी बारिश हुई। दूसरी ओर चमोली जिले में जोशीमठ से मलारी जाने वाले हाईवे सुबह आठ बजे मलबा आ गया। सीमा सड़क संगठन के के कमांडर एसएस मक्कड़ ने बताया कि एक चट्टान टूटकर हाईवे पर आ गिरी। आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने मलबा हटा यातायात सुचारु कर दिया।

कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश हो रही है। इस दौरान जिले के गंगोलीहाल में सर्वाधिक 42 एमएम वर्षा हुई है। बारिश के कारण जिले में काली और गोरी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, हालांकि अभी ये खतरे के निशान से दूर हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!