Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
मनोरंजन

मोहित अबरोल और मानसी श्रीवास्तव 8 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद किया ब्रेकअप

Mansi Srivastava पर आरोप लगाने के बाद टीवी एक्टर Mohit Abrol ने किया ब्रेकअप पोस्ट डिलीट

नई दिल्ली, टीवी एक्टर मोहित अबरोल और मानसी श्रीवास्तव 8 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कुछ महीनों पहले अलग हो चुके हैं। बीते रविवार मोहित के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुई ब्रेकअप पोस्ट ने सनसनी मचा दी थी जिसमें एक्स गर्लफ्रेंड मानसी श्रीवास्तव पर मोहित द्वारा कई इल्जाम लगाए गए थे। मगर हाल ही में मोहित ने इस पोस्ट को डिलीट कर अपनी सफाई पेश की है जिससे मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है।

मामला बिगड़ने के बाद मोहित ने एक पोस्ट में लिखा ‘दोस्तों मेरी आईडी किसी ने हैक कर ली थी और उससे मानसी की फोटो डाली थी। जैसे ही आज सुबह मुझे इस बारे में पता चला तो मैंने 7:30 पर वो पोस्ट डिलीट कर दिया है, और अपना अकाउंट सिक्योर कर लिया है। जो भी उस पोस्ट में लिखा था उसमें जरा भी सच नहीं है। कोई मानसी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। मैंने पुलिस कंप्लेंट कर दी है, इस खबर से मेरे परिवार पर गहरा असर हुआ है’।

आपको बता दें कि मानसी श्रीवास्तव ने भी कल इस पोस्ट पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी 8 साल से चल रहा मानसी और मोहित का रिश्ता इतना गहरा था कि दोनों ने सगाई तक कर ली थी, लेकिन किसी कारण वश दोनों कुछ महीनों पहले अलग हो चुके हैं।

मोहित की पोस्ट से सनसनी का दूसरा कारण ये भी था कि मोहित ने ब्रेकअप के बाद नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। खैर मोहित ने इस पोस्ट को तो डिलीट कर दिया है अब मामले की सच्चाई पुलिस जांच में ही खुलकर सामने आएगी। आपको बता दें कि मोहित ‘ये है आशिकी’, ‘तन्हाईयां’ और ‘पोरस’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!