Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजन

मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ के दूसरे दिन की कमाई में आई भारी गिरावट

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 29 मार्च 2025, देहरादून। सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे पहले दिन दर्शकों का प्यार मिला। फिल्म ने पहले दिन औसत रूप से कमाई की। वहीं, दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।

‘एल 2 एम्पुरान’ की कमाई को लेकर जो उम्मीदें थीं, वो टूटती नजर आ रही हैं। फिल्म का दर्शकों के बीच इतना क्रेज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं दिखा पा रही है। दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘एल 2 एम्पुरान’ ने दूसरे दिन महज 4.89 करोड़ रुपये की कमाई की, जो निराशाजनक प्रदर्शन है।

फिल्म की कुल कमाई
दूसरे दिन की कमाई में ओपनिंग डे के मुकाबले भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने 77 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कमाई की है। पहले दिन ‘एल 2 एम्पुरान’ ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं अब उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में कुछ घंटे में उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, अब फिल्म की कुल कमाई 26.89 करोड़ रुपये हो चुकी है।

फिल्म का बजट
‘एल 2 एम्पुरान’ का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले दिन इसने 12 प्रतिशत की कमाई की थी। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘लूसिफर’ का सीक्वल है, जिसने 175 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।

(साभार)

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *