Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
देश

मोदी को पीएम बनाने के लिए 15 हजार किमी बाइक चला दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहीं राजलक्ष्मी रविवार को दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली पहुंचने पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इंडिया गेट पर राजलक्ष्मी का स्वागत किया। चेन्नई से 15 हजार किलोमीटर की यात्रा करके दिल्ली पहुंची राजलक्ष्मी ने कहा कि देश के विकास के लिए मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

राजलक्ष्मी इसलिए बाइक यात्रा पर निकली हैं, ताकि पीएम मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सकें। मोटरसाइकिल यात्रा के दौरान देश के दस राज्यों के 172 जिलों में उन्होंने मोदी की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। यात्रा में 62 दिन का समय लगा है।

ये भी रहे अनोखे कारनामे

राजलक्ष्मी का नाम कमर में बेल्ट बांधकर लोडर ट्रक खींचने का कारनामा करने के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज हो चुका है। इससे पूर्व स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि राजलक्ष्मी की यह बुलेट यात्रा दर्शाती है कि युवाओं, महिलाओं और देश के जन-जन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कितना उत्साह है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक की बेटियां मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। मोदी सरकार ने देश की महिलाओं को भी सुरक्षा की गारंटी दी है।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!