Breaking News :
>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशरोजगार समाचार

रोजगार पर अब ऐक्शन में केंद्र सरकार, डेढ़ साल में देगी 10 लाख नौकरियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2022, मंगलवार, नई दिल्‍ली। रोजगार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने कमर कस ली है। अगले डेढ़ साल में केंद्र सरकार 10 लाख लोगों को नौकरी देने जा रही है। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेढ़ सालों में ही केंद्र सरकार के कई विभागों में 1.5 लाख पदों पर भर्ती की जा सकती है। ट्वीट कहा गया- पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की बेहद बारीकी के साथ समीक्षा की है। समीक्षा के बाद उन्‍होंने निर्णय लिया कि अगले डेढ़ सालों में इस पर मिशन मोड में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए। कांग्रेस ने मोदी सरकार के इस ऐलान पर तंज कसते हुए कहा है कि वादा हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का हुआ था।

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल, मोदी सरकार पर रोजगार के मुद्दे पर ही सबसे ज्‍यादा हमले करते रहे हैं। विपक्ष आरोप लगाता रहा है कि पिछले कुछ सालों में लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। पिछले कई सालों में विपक्ष बेरोजगारी को चुनावी मुद्दा भी बना चुकी है। ऐसे में मोदी सरकार ने ये बड़ा उठाकर, विपक्ष को माकूल जवाब दिया है।

कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी है और पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा किया था यानि 8 साल में 16 करोड़ रोज़गार देने थे। लेकिन अब मोदी जी कह रहे हैं कि 2024 तक केवल 10 लाख नौकरियां देंगे, तो 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ?

मोदी सरकार के इस कदम पर भाजपा नेता वरुण गांधी ने कहा, बेरोजगार युवाओं की पीड़ा एवं मर्म समझने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री जी। नए रोजगार का सृजन करने के साथ-साथ हमें 1 करोड़ से अधिक ‘स्वीकृत परंतु रिक्त’ पदों को भरने हेतु सार्थक प्रयास करना होगा। हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का संकल्प पूरा करने के लिए और तेज गति से कदम बढ़ाने होंगे।

विदित रहे कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ही नहीं अमेरिका तक में बेरोजगारी की दर में वृद्धि हुई। निजी क्षेत्र में भी लॉकडाउन के कारण नई नौकरियों के अवसर बेहद कम बन पाए। ऐसे में मोदी सरकार के 10 लाख नौकरियों के ऐलान से युवाओं को अच्‍छे अवसर मिलेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!