Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंदेश

हर गांव में तेज इंटरनेट उपलब्ध कराने पर काम कर रही है मोदी सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2022, रविवार, नई दिल्लीप्रधानमंत्री मोदी डिजिटल इंडिया को लगातार बढ़ावा देते रहे हैं। लेकिन इंटरनेट कनेक्टिवटी डिजिटल इंडिया की राह में बड़ी बाधा साबित हो रही थी। खासकर गांवों में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती थी। वहीं महंगे इंटरनेट रिचार्ज प्लान की वजह से ग्रामीण भारत डिजिटल कनेक्टिविटी की राह में पीछे छूट रहा था। ऐसे में पीएम मोदी सरकार गांवों में मुफ्त में ऑनलाइन कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध कराने जा रही हैं, जहां अभी इंटनरेट कनेक्टिविटी मौजूद नहीं है। ऐसे में गांव में बिना सिंगल पैसा खर्च करके हजारों एचडी मूवी, टीवी शोज और ओटीटी ऐप्स का लु्त्फ उठाया जा सकेगा। साथ ही गेमिंग, शॉपिंग और सोशल मीडिया को बिना इंटनरेट के मुफ्त में ऑनलाइन इस्तेमाल कर पाएंगे।

भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर प्रोग्राम के साथ मिलकर सुगर बॉक्स हाइपरलोकल एज क्लाउड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन ऐप्लिकेशन उपलब्ध करा रहा है। इसकी शुरुआत हरिद्वार से की गई है। फिलहाल यह सर्विस उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र के 100 गांवों में उपलब्ध है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. दिनेश त्यागी की मानें, तो भारत सरकार शुगर बॉक्स के साथ मिलकर बिना इंटरनेट ऑनलाइन सर्विस को देश के 6 लाख गावों तक उपलब्ध कराएगी। इससे गांवों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही डिजिटल डिवाइड को खत्म किया जा सकेगा।

आने वाले दिनों में उठा पाएंगे Suger Box ऐप में गेमिंग का लुत्फ

Suger Box ऐप का Web OS सपोर्ट उपलब्ध होगा, जिससे Suger Box ऐप को स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

शुगर बॉक्स हर गांव के सीएससी सेंटर पर लोकल एज क्लाउड डिवाइस उपलब्ध करा रहा है। इस डिवाइस की रेंज 100 मीटर है। इस रेंज के दायरे में लोग बिना इंटरनेट मुफ्त में ओटीटी ऐप जैसे Zee5 पर मूवी, शोज का लुत्फ उठा पाएंगे। वही मूवी और शोज को डाउनलोड कर पाएंगे। इन डाउनलोडेड मूवी और शोज को कहीं भी ऑफलाइन देखा जा सकेगा। साथ ही शुगर बॉक्स ऐप से शॉपिंग भी की जा सकेगी। इस ऐप में मौजूदा वक्त में मूवी, टीवी शोज और शॉपिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Buy Now Pay Later की भी सुविधा दी गई है। 

आने वाले दिनों में Suger Box ऐप में गेमिंग का लुत्फ उठा पाएंगे और सोशल मीडिया जैसे Facebook, Twitter, Instagram, Youtube को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन एजूकेशन क्लासेस मौजूद रहेंगी। सरकार शुगर बॉक्स ऐप की मदद से गांवों में डिजिटिली मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। डॉ. दिनेश त्यागी ने बताया कि ऐप में जल्द ई-वॉलेट की सुविधा मिलेगी, जिसे सीएससी सेंटर की मदद से इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

सबसे पहले शुगर बॉक्स ऐप को डाउनलोड करना होगा।

ऐप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल की इंटरनेट कनेक्टिविटी को बंद करना होगा।

फिर Suger Box वाई-फाई को कनेक्ट करना होगा।

इसके बाद ऑनलाइन हाई क्वॉलिटी मूवी और शोज का लुत्फ उठा पाएंगे।

Suger Box ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

Suger Box ऐप का Web OS सपोर्ट उपलब्ध होगा, जिससे Suger Box ऐप को स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!