Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“मोदी सरकार ने भारतीय सेना के सम्मान में किए उल्लेखनीय कार्य” : कर्नल विजय रावत

दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत के भाई हैं कर्नल विजय रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, देहरादून। दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत के भाई और हाल में ही भाजपा में शामिल सेवानिर्वित कर्नल विजय रावत ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पीएम मोदी जी की लीडरशिप और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर वह पार्टी में आए हैं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य कारणों से समाज में कार्य करने में अक्षम रहे लेकिन अब रजीनीति के माध्यम से प्रदेशवासियों और देश की सेवा के लिए वह तत्पर हैं।
 
इस अवसर पर कर्नल रावत ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्धारा भारतीय सेना के सम्मान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए है। चाहे दशकों से लंबित वन रैंक वन पेशंन का लाभ पूर्व सैनिकों को दिलाने की बात हो, चाहे भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए नए-नए साजो सामान मुहैया कराने की बात हो जिसमें आधुनिक तकनीक के साथ-साथ राफेल जैसे अत्याधुनिक विमान सेना को सुर्पुद कराया। मोदी जी ने देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की जरूरत को समझा और उन्हें आधुनिकतम साझो-सामान से लैस किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, सेना के अधिकारियों को सीमा पर तत्काल दुश्मन का जबाब देने के लिए भी दिल्ली की और देखना पड़ता था, लेकिन अब उन्हे मुंह तोड़ जबाब देने का पूरा अधिकार मिला हुआ है। मोदी जी ने सेना में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देते हुए स्थायी कमीशन के साथ महिलाओ की भर्ती बढ़ाई गई।
 
उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश दो-दो सीमावर्ती देशो से लगा हुआ है। ऐसे में अपनी सीमाओं की मजबूती के लिए भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़कों का जाल विछाया जा रहा है। देश में शहीदों को सही सम्मान देने का काम भी कारगिल युद्ध के समय से ही अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के पूर्व सैनिकों व सैनिक परिवारों व उत्तराखण्ड की जनता से विनम्र आग्रह है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने सैनिकों व देश की रक्षा के लिए जो कार्य किये हैं वह हमारे देश का मान सम्मान बढ़ाने वाले है। इसलिए समय की मांग है कि प्रदेश को विकास, सुरक्षा और समृद्धि देने के लिए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक मतदान से जिताना आवश्यक है ।
 
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी, बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजयेन्द्र अजय, राजीव तलवार, अजीत नेगी, हरीश चमोली समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!