Breaking News :
>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तराखण्ड

देहरादून में घंटाघर से प्रिंसचौक तक घपलों की मॉडल रोड, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। राजधानी में स्मार्ट सिटी की मुहिम में शामिल मॉडल रोड प्रोजेक्ट अफसरों की अनेदखी की भेंट चढ़ गया है। डेढ़ साल में सड़क के दोनों ओर करीब डेढ किमी तक नाली, फुटपाथ और रेलिंग लगाने में अफसरों का दम फूल गया। इस पर पौने दो करोड़ खर्च होने के बावजूद 80 फीसद काम पूरा हुआ है। शेष काम कराने में विवाद और बजट का रोड़ा बताया जा रहा है। इससे प्रोजेक्ट जिस उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था, उस पर दूर-दूर तक खरा नहीं उतरा।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जून 2017 में राजधानी की सड़क, नाली, फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के बाद मॉडल रोड बनाने की मुहिम शुरू की थी। इसके लिए मंत्री स्वयं सड़क पर उतर आए थे। शुरुआत की खूब तारीफ हुई, लेकिन अंजाम इतना बुरा होगा, किसी ने सोचा तक नहीं था। जिस काम में सीधे सरकार की दिलचस्पी हो, उस पर भी अफसरों ने पलीता लगा दिया। घंटाघर से प्रिंस चौक तक सड़क के दोनों ओर करीब डेढ़ किमी तक मॉडल रोड की नाली, फुटपाथ और रेलिंग का काम होना था।

इसके लिए प्रांतीय खंड लोनिवि को अक्टूबर 2017 में एक करोड़ 71 लाख का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था। काम शुरू हुआ तो लोगों ने शहर के कोर जोन और सबसे ज्यादा भीड़ वाले इस क्षेत्र में सुकून से पैदल चलने की उम्मीदें लगाई। मगर, धीमी गति से आगे बढ़ा काम कभी विभागीय लापरवाही तो कभी विवादों की भेंट चढ़ गया। स्थिति यह है कि दोनों तरफ फुटपाथ और नाली पर 17 जगह स्लैब तक नहीं पड़ा। 26 जगह फुटपाथ बिना टाइल्स के बनाया गया। रेलिंग भी प्रिंस चौक और द्रोण होटल के बाद अन्य स्थानों पर खानापूर्ति को लगाई गई। इससे न तो नाली और न ही फुटपाथ का उद्देश्य पूरा हुआ। स्थिति यह है कि जहां फुटपाथ चौड़ा हुआ, वहां अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया। जबकि कुछ जगह व्यापारियों ने अपनी सुविधा के अनुसार रैम्प बना दिए। इससे मॉडल रोड का यह प्रोजेक्ट घपला-घोटालों की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।

गांधी रोड पर दिनरात कब्जा 

तहसील चौक से फायर सर्विस दफ्तर तक इनामुला बिल्डिंग के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। सुबह से लेकर देर रात तक यहां अतिक्रमणकारी फुटपाथ और सड़क पर दुकान सजाए रहते हैं। इससे दो सौ मीटर के इस क्षेत्र में हर समय जाम लगा रहता है। यहां न तो प्रशासन और न ही पुलिस अतिक्रमण हटाने की हिम्मत जुटा पाती है।

नाली चोक, सड़क पर बहती गंदगी

इस क्षेत्र में भी पुरानी नाली के ऊपर स्लैब और फुटपाथ बना दिया। इससे घंटेभर की बारिश से नालियां चोक हो जाती हैं। इसके बाद नालियां ओवरफ्लो होने से गंदगी सड़क पर बहती हैं।

बोले अधिकारी

जगमोहन सिंह चौहान (अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि) का कहना है कि घंटाघर से प्रिंस चौक तक 80 फीसद काम पूरा हो गया है। कुछ स्थानों पर विवाद के चलते रेलिंग और टाइल्स लगानी बाकी है। अभी 75 लाख रुपये का भुगतान भी होना है। जहां नाली और फुटपाथ खराब बनाया गया, वहां ठीक कराया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!