Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण उत्तरकाशी इंसीडेंट ने किया रिस्पांस सिस्टम के तहत आपदा प्रबन्धन की तैयारियों पर माॅक अभ्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जुलाई 2022, शनिवार, उत्तरकाशी। राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत आपदा प्रबन्धन की तेैयारियों पर (माॅक अभ्यास) का आयोजन किया गया। माॅक अभ्यास के अनुसार जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्रातः 11:00 बजे यमुनावैली के किसाला एवं गंगा वैली के नेताला में भूस्खलन की सूचना दी गई। जिसमें जानमाल का नुकसान हुआ है। जैसे ही सूचना प्राप्त हुई इसके तत्काल बाद आईआरएस टीम सक्रिय हुयी। टीम में तैनात सभी अधिकारी कमाण्ड एरिया कलेक्ट्रेट एवं स्टेजिंग एरिया रामलीला मैदान पंहुचे।

भूस्खलन क्षेत्र से ग्यारह बजकर 20 मिनट पर टीम द्वारा प्रारम्भ्कि सूचना दी गयी कि नेताला में बस भूस्खलन की चपेट में आयी है। राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुये तथा 6 साधारण घायल हुए हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र नेताला से एम्बुलेंस और डाक्टरों की डिमांड की गयी। उधर तहसील बड़कोट के अंर्तगत भारी अतिवृष्टि से यमुनोत्री नेशनल हाइवे किसाला में बंद होने की सूचना मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट ने तहसील स्तर पर आईआरएस को सक्रिय करने के निर्देश दिए। किसाला से करीब 2 हजार यात्रियों के रुके होने तथा तीन सौ के करीब छोटे- बड़े वाहन सड़क के दोनों ओर फसे होने की सूचना दी गई। यात्रियों को तात्कालिक रूप से पानी,बिस्कुट,दूध देने की मांग आयी। घटना स्थल से डिमांण्ड आते ही आपरेशन सेक्शन द्वारा कहां कितना रिसोर्स की आवश्यकता है उसका प्लान बनाया गया और तुरन्त रेस्क्यू टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी जो इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम में रिस्पांसिबल आफिसर केे रूप में नामित थे। उन्होंने निर्देश दिये कि नेताला में गम्भीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल लाया जाए। साथ ही तहसील बड़कोट के अन्तर्गत किसाला में अवरूद्ध सड़क मार्ग को तेजी के साथ सुचारू करने के निर्देश दिये।

माॅक अभ्यास के अनुसार स्टेजिंग एरिया में राहत एवं बचाव के सभी उपकरणों एवं मानव संसाधनों को एकत्रित कर टास्क फोर्स का गठन कर उसे मय संसाधनों के साथ घटना स्थल पर भेजा गया जहां रेस्क्यू किया गया। यह सब एक माॅक अभ्यास का हिस्सा था। आईआरएस माॅक अभ्यास करने का मुख्य उद्देश्य था कि जब कभी कोई प्राकृतिक आपदा घटित हो तो इससेे कैसे निपटा जाय और किस प्रकार जान- माल के नुकसान को कम किया जा सके। 

माॅक अभ्यास के सम्बन्ध में रिस्पांसिबल अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला ने कहा कि आपदा की स्थिति में कैसे आईआरएस टीम कार्य करती है इसकी जानकारी दी गयी है। साथ ही आपदा में रिस्पांस टाइम एवं विभागों का आवश्यक समन्वय को भी परखा गया है। उसके बाद जिलाधिकारी ने जिला सभागार में माॅक अभ्यास के दौरान जो कमियां रही उसकी जानकारी आईआरएस टीम से ली। जानकारी लेने के बाद उन्होंने सभी नामित अधिकारियों को कहा कि आगे इसमें और सुधार लाने की आवश्यकता है।  

माॅक अभ्यास में इंसिडेंट कमांडर एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,बड़कोट शालिनी नेगी,प्लानिंग सेक्शन चीफ सीडीओ गौरव कुमार,डीएफओ पुनीत तोमर, आपरेशन सेक्शन चीफ,सीओ अनुज कुमार,लाजिस्टिक सेक्शन चीफ अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, स्टेजिंग एरिया मैनेजर एसडीएम मीनाक्षी पटवाल सहित जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने लाइजनिंग आफिसर  के रूप  में अपनी भूमिका निभायी। 

माॅक अभ्यास में आईटीबीपी,एसडीआरएफ, एनडीआरएफ,पुलिस,आपदा राहत दल, फायर सर्विस, रेडक्रास सोसाइटी आदि ने प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!