Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बंजारावाला क्षेत्र में आयोजित पोषण मेले में विधायक विनोद चमोली मुख्यमंत्री पात्र लाभार्थियों को वितरित की महालक्ष्मी किट

अपने जीवन में पोष्टिक भोजन के साथ ही नित व्यायाम की आदत को शामिल करें, जिससे स्वास्थ्य ठीक रहे : विनोद चमोली

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 सितम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। बाल विकास परियोजना, विकासखण्ड रायपुर के तत्वाधान में बंजारावाला क्षेत्र में आयोजित पोषण मेले का उदघाटन क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों को सही पोषण एवं भोजन की भी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विनोद चमोली ने सभी को पोष्टिक भोजन, हरी सब्जी, मोटा अनाज का उपयोग करने को कहा, जिससे जनमानस को सही पोषण मिले तथा लोग स्वस्थ रहें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने जीवन में पोष्टिक भोजन के साथ ही नित व्यायाम की आदत को शामिल करें, जिससे लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली द्वारा मुख्यमंत्री पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। इस अवसर पर जनमानस द्वारा “सही पोषण – देश रोशन” के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती मंजेश्वरी रावत द्वारा सभी आये हुए लाभार्थियों को पारंपरिक व स्थानीय आहार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया पोषण मेले में पोषण के सम्बन्ध में अलग अलग स्टाल भी लगाये गए, जिसमें हरी साग सब्जी, मोटे अनाज पारंपरिक भोजन कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन व महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम के साथ साथ कुल 18 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण माननीय विधायक विनोद चमोली द्वारा किया गया।

क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्रीमती प्रियंका द्वारा लाभार्थियों को नंदा गौरा योजना व राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती सविता काला, शांति नौटियाल और क्षेत्र की सभी आगनवाड़ी कार्यकार्तियाँ मौजूद रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!