Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड

कांग्रेस को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए – विधायक मुन्ना सिंह चौहान

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मई 2020, मंगलवार। कांग्रेस की ओर से की गई बयानबाजी पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को जो बयान दिया, उसने खुद कांग्रेस की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर अफरातफरी के लिए प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस लोगों को भड़काने का काम कर रही है। अपने दुष्प्रचार के लिए कांग्रेस को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता चौहान ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक बयान कोविड-19 के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल को तोडऩे की नसीहत देता है। कांग्रेस पहले कहती रही कि प्रवासियों को लाने का रजिस्ट्रेशन नहीं है और अपने तथाकथित ऐप का प्रचार करती रही। अलबत्ता, राज्य सरकार के पुख्ता इंतजाम के चलते पौने दो लाख प्रवासियों ने पंजीकरण करवाया, जबकि कांग्रेस 15-20 हजार का आंकड़ा बता रही थी। यहां भी कांग्रेस औंधे मुंह गिरी।

उन्होंने कहा कि अफसोसजनक ये है कि प्रवासियों लाने-ले जाने के कार्य को कांग्रेस साधारण समय में होने वाले आवागमन की तरह पेश करती रही। इतनी समझ नहीं दिखाई कि महामारी में एक एसओपी और प्रोटोकाल का पालन करना होता है। उन्होंने स्पेशल ट्रेन समेत अन्य बिंदुओं पर भी कांग्रेस को घेरा। कहा कि कांग्रेस के लोग सरकार को नसीहत देना बंद करें। सरकार ने जिस प्रभावी ढंग से कोरोना को नियंत्रित किया और राहत कार्य चला रही है, उसकी पूरे देश में सराहना हो रही है।

कांग्रेस के आरोपों को घिसा-पिटा करार दिया

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को घिसा-पिटा करार दिया। साथ ही तंज कसा कि कांग्रेस द्वारा रोज-रोज वही आरोप दोहराने से जनता बोर हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!