Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने ‘‘मिशन रिस्पना टू ऋषिपर्णा’’ के सम्बन्ध में आयोजित की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 10 फरवरी 2020(सू. ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में ‘‘मिशन रिस्पना टू ऋषिपर्णा’’ के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने मिशन रिस्पना से जुडे़ प्रमुख रेखीय विभागों के साथ ही सभी नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय से सामुहिक प्रयासों से कार्य करते हुए नदी के पुनर्जीवन के कार्यों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिये। उन्होंने वन विभाग, नगर निगम देहरादून, एमडीडीए, जल संस्थान, राजस्व विभाग इत्यादि विभागों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राष्ट्रीय जल विज्ञान  संस्थान जैसे तकनीकी संस्थानों को साथ लेकर रिस्पना नदी के अपर हैड से लेकर डाउन स्ट्रीम तक का स्थलीय निरीक्षण करके रिस्पना की वस्तुस्थिति की सही जानकारी लेकर प्रभावी और सम्पूर्ण प्लान बनाकर आगामी 15 दिन में होने वाली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नगर निगम और एमडीडीए के समन्वय से राजस्व रिकार्ड में सम्पूर्ण रिस्पना नदी के मूल स्वरूप उसकी वास्तविक चैड़ाई और गहराई (भूतल) की सही जानकारी के साथ ही नदी में अतिक्रमण क्षेत्र और वर्तमान में उसकी स्थिति का विवरण तैयार करके 15 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
प्रस्तुत किये जाने वाले प्लान में नदी के मूलस्वरूप और वर्तमान वस्तुस्थिति के साथ ही प्लान्टेशन, स्थायी और तात्कालिक साफ-सफाई, सीवर ट्रीटमेन्ट, नदी में गिरने वाले नालों की रोकथाम इत्यादि का वित्तीय आवश्यकता सहित समग्र प्लान बनाने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। उन्होंने प्लान को वास्तविक आवश्यकता और परिणाम (Outcome) आधारित बनाने की बात कही। उन्होंने जोर दिया कि पहला कार्य नदी की वास्तविक समस्याओं को ठीक से समझकर उसका सम्पूर्ण निदान करने में आने वाले सम्पूर्ण खर्च और विभिन्न विभागों और ऐजेन्सियों द्वारा विभागीय स्तर पर, सामुहिक तरीकों से तथा विभिन्न कार्यों को कन्वर्जेन्स के प्रसायों से करने की दृष्टि से प्लान तैयार करने को कहा।
जिलाधिकारी ने प्लान्टेशन की रिपोर्ट और सरवाइव हुए पौधों का विवरण प्राप्त करते हुए निर्देश दिये कि प्लान्टेशन में बरगद, पीपल जैसे जल्दी सरवाईव होने वाले तथा अधिक पर्यावरणीय हितैषी वृ़क्षों को वरीयता में रखते हुए प्लान्टेशन करें। उन्होंने नदी के अपर हैड में वन विभाग और नगर पालिका मसूरी को विशेष प्रयास करने तथा डाउन स्ट्रीम में पेयजल निगम, राजस्व विभाग, नगर निगम, एमडीडीए जैसे विभागों को मुख्य जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून की महत्वपूर्ण पहचान साबित होने वाला, यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, इसी के चलते मिशन रिस्पना और रिवरफ्रन्ट डेवलपमैन्ट प्रोजेक्ट दोनों को संयुक्त तरीके से देखने और कार्य करने की जरूरत है, जिसके लिए एमडीडीए, नगर निगम देहरादून, नगर पालिका मसूरी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे विभागों/संस्थाओं के सक्रिय सहयोग की भी नितान्त आवश्यकता है। अतः उनकी भी अनिवार्यरूप से सक्रिय भागीदारी लेते हुए प्रभावी और वास्तविक प्लान तैयार करें और अगली बैठक में ये विभाग भी प्रभावी प्लान के साथ अपना प्रजेन्टेशन प्रस्तुत करेंगे।
इससे पूर्व डीएफओ देहरादून ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को रिस्पना के पुनर्जीवन के प्रसासों के दौरान किये गये वृक्षारोपण तथा जलसंरक्षण के कार्यों से अवगत कराया।
बैठक में डीएफओ देहरादून राजीव धीमान व मसूरी कहशां नसीम,अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, नगर मजिस्टेªट अनुराधा पाल, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पाण्डेय सहित वन विभाग, जल संस्थान, राजस्व विभाग, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!