Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट(से.नि.) जनरल गुरमीत सिंह से मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने की मुलाकात

उत्तराखण्ड की महिलाओं में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है : राज्यपाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2022, शुक्रवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट (से.नि.) जनरल गुरमीत सिंह से शुक्रवार को राजभवन में मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने मुलाकात की। इस दौरान मिस उत्तराखण्ड-2022 की प्रथम रनरअप हिमानी रावत, द्वितीय रनरअप मानसी ग्रेवाल, तृतीय रनरअप तमन्ना शाही व चतुर्थ रनरअप राजश्री डोभाल भी उपस्थित रहीं।
इस दौरान सिनमिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने मिस उत्तराखण्ड सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की बालिकाओं व महिलाओं से वह बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच उन्हें अपनी प्रतिभाओं को निखारने व स्वप्रेरणा के लिए आगे लाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है। वे उत्तराखण्ड की दिव्यता की प्रतीक हैं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उत्तराखण्ड की महिलाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने ऐश्वर्या बिष्ट को फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में चयन होने व प्रतियोगिता में विजयी होने हेतु अपनी शुभकामनायें दी।

निदेशक दिलीप सिंधी ने बताया कि मिस एवं मिस्टर उत्तराखण्ड प्रतियोगिता में यहाँ के युवाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने अवगत कराया कि मिस उत्तराखण्ड ऐश्वर्या बिष्ट फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी चुनी गई हैं जो प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राज्यपाल ने सभी को केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट स्वरूप प्रदान की। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर व शिवांगी शर्मा भी उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!