Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एक्शन मोड में दिखीं मंत्री रेखा आर्या, लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों को दी चेतावनी

31 दिसम्बर तक सभी पात्र व्यक्तियों को दे दिए जायें राशन कार्ड : रेखा आर्या

अधिकारियों को दिए निर्देश : अंत्योदय कार्ड धारक तक हर हाल में पहुँचायें गैस सिलेंडर

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली खाद्य विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। आज विधानसभा स्थित भवन में प्रदेश की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय अधिकारियों और सभी जनपदों के जिलापूर्ति अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक ली।बैठक में खाद्य मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।बैठक में अधिकारियों ने अपात्र को ना पात्र को हां, अंत्योदय परिवारों को मिल रहे तीन गैस सिलेंडर, बायोमेट्रिक व ऑनलाइन माध्यम के जरिये बांटे जा रहे राशन,धान खरीद केंद्रों में धान की आपूर्ति के बारे में विभागीय मंत्री को जानकारी दी।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने बात करते हुए कहा कि अधिकारियों को कई विषयों के संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश दिए गए हैं। जिसमें 31 दिसम्बर 2022 तक सभी जिलापूर्ति अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके जिले मे जिन व्यक्तियों ने अपने राशनकार्ड सरेंडर किये हैं वह सभी अधिकारी इस दिनांक तक पात्र लोगो को राशनकार्ड उपलब्ध करा दें साथ ही इसमें आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर कर दें।

इस दौरान खाद्य मंत्री ने बॉयोमेट्रिक व ऑनलाइन माध्यम से दिए जा रहे राशन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अधिकतर जिलों की स्थिति संतोषजनक जरूर है ,चूंकि पहाड़ी जनपदों में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां पर नेटवर्क की समस्या रहती है वहाँ पर लोगो को राशन से वंचित ना रखा जाए लेकिन मैदानी जिले जहां पर इस प्रकार की कोई दिक्कत नही है वह जिले अपने यहां 100 प्रतिशत ऑनलाइन व बॉयोमेट्रिक के माध्यम से राशन देना सुनिश्चित करें।

वहीं विभाग द्वारा अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही साल में तीन गैस सिलेंडर के बारे में कैबिनेट मंत्री ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए वह किन कारणों से गैस रिफिल नही करा रहे रहे इसके बारे मे सभी अधिकारीगण एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को अवगत करायें। उन्होंने कहा कि यह सरकार कि एक जनकल्याणकारी योजना है जिसके तहत हम साल के तीन गैस सिलेंडर देते है जो कि चार-चार माह के अंतराल पार दिया जाता है। इसका लाभ अंत्योदय परिवारों को हर हाल में मिलना चाहिए । कोई भी पात्र इस योजना से नही छूटना चाहिए।

धान खरीद के बारे में बताते हुए खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमें करीब 9 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष हमने लगभग 96 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है शेष लक्ष्य को हम दिसम्बर अंत तक पूर्ण कर लेंगे । साथ ही कहा कि किसानों के जरिये कई बार यह बात कही जाती है कि इस बार चूँकि धान की पैदावार ज्यादा हुई है ऐसे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उनसे धान लेकर इसकी व्यवस्था बनाई जाए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राशन डीलरों के बारे में कहा कि हमारी कोशिश है कि हम किस प्रकार से उन्हें सुदृढ़ बना सकते है। इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट बना कर तैयारी कर ली जाए।

इस अवसर पर सचिव बृजेश कुमार संतजी, अपर निदेशक पीएस पांगती, उपायुक्त गढ़वाल विपिन कुमार सहित अधिकारीगण व वीसी के माध्यम से समस्त जनपदों के जिलापूर्ति अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!