Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने डेरी एवं दुग्ध विकास से सम्बन्धित विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या द्वारा विधान सभा स्थित सभाकक्ष में डेरी एवं दुग्ध विकास से सम्बन्धित विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्या द्वारा विभागीय अधिकारियों से विभाग में किसानों, दुग्ध विकास संघों तथा इससे जुडी समितियों से सम्बन्धित लोगों की आय में बढोत्तरी करने एवं उनके कल्याण से सम्बन्धित वर्तमान समय में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं और क्रियाकलापों की जानकारी लेते हुए दुग्ध उत्पादन में बढोत्तरी करने, उसकी गुणवत्ता बढ़ाने तथा उत्पादों को उपभोक्ता की डिमांड के अनुसार पहुॅच सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि दुग्ध से विभिन्न प्रकार के ऐसे उत्पाद तैयार करंे जिनकी बाजार में बहुत अधिक माॅग है साथ ही विभिन्न उत्पादों की माॅग बढाने के लिए उसकी ब्राडिंग व मार्केटिंग पर बेहतर काम करें।

मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान कहा कि किसानों, पशुपालको तथा दुग्ध संघों से जुडे सदस्यों को अच्छे नस्ल की गाॅय-भैस, उपलब्ध कराने के लिए हर वर्ष पशु मण्डी लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने ऐसे दूरस्थ क्षेत्रों में जहाॅ पर सड़क की कनेक्टिविटी बेहतर नहीं है वहाँ पर महिलाओं के समूह के माध्यम से दुग्ध के कलेक्शन के अवसर तरासने के भी निर्देश दिये, जिससे महिलायें भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने विभाग द्वारा किसानों, पशुपालको, दुग्ध संघों व दुग्ध समितियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा इस सम्बन्ध में लोगों के लिए टोल फ्री नम्बर भी जारी करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

बैठक में दुग्ध विकास विभाग के सचिव, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सयुक्त सचिव, जयदीप अरोडा, जी.एम. ए. के नेगी, डीजीएम मोहन चन्द्र व आर एन तिवारी तथा वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक सुनील कुमार उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!