Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डनैनीताल

दृष्टि बाधित बच्चों की संस्था ‘नैब’ पहुँच प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

सरकार करा रही दिव्यांग बच्चों को हर प्रकार की सुविधायें उपलब्ध : रेखा आर्या

संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए और अवस्थापना सुविधा के लिए किया जाएगा हर संभव प्रयास : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2023, गुरुवार, हल्द्वानी। बुधवार, 26 अप्रैल को नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित दृष्टि बाधित बच्चों की संस्था ‘नैब’ (National Association For The Blind) पहुँची। जहाँ उन्होंने संस्थान के निरीक्षण के साथ ही दिव्यांग बच्चों के साथ बात की और उनका हालचाल जाना।इस दौरान बच्चों द्वारा मंत्री रेखा आर्या को स्वागत गीत सुनाया गया व विभिन्न क्रियाकलापों से अवगत कराया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए हर प्रकार की सुविधायें उपलब्ध करा रही है, जिसके तहत ऐसे बच्चों के लिए 350 स्पेशल एजुकेटर रखने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।

इस दौरान उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में मजबूत इच्छा शक्ति और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु समर्पण भाव से काम करने को कहा। साथ ही कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकलांग शब्द को बदलकर दिव्यांग घोषित किया साथ ही इन बच्चो के लिए केंद्र व राज्य सरकार गंभीर है और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई योजनायें संचालित कर रही है।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को दिव्यांग का नाम दिया है वह अपने आप में प्रेरणा का काम करता है। उन्होंने कहा कि संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए और अवस्थापना सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, नैब के प्रबंधक श्याम धानक सहित अध्यापकगण व प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!