Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डदेहरादून

मंत्री रेखा आर्या ने बाल देख-रेख गृहों के बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस मंत्री रेखा आर्य ने बच्चों के साथ केक काट कर धूमधाम से मनाया

बच्चे होते हैं मन के सच्चे : रेखा आर्या

बच्चे ही है कल के मुख्यमंत्री और मंत्री : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बाल देखरेख गृहों के बच्चों हेतु खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर रेखा आर्या मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, स्वाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देश के क्रम में शासकीय एवं गैर शासकीय, बाल देख-रेख संस्था, जनपद देहरादून एवं हरिद्वार के बच्चों हेतु खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या एवं बाल देख-रेख के बच्चों द्वारा केक काटकर बड़े हर्षोल्लास से मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस को मनाया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने परेड ग्राउंड बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में “बाल देखरेख संस्थाओं” के बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिवस बहुत धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में बहुत बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गयी जिन्होंने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। योगा में देहरादून से शिशु निकेतन, अपना घर, बालिका निकेतन, मैक्काम मिनिस्ट्री संस्थाओं कें बच्चों द्वारा अदभुत प्रस्तुति दी गयी।

वहीं कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास एवं खेल विभाग द्वारा समन्वित प्रयास से बहुउद्देश्यीय खेल सभागार परेड ग्राउण्ड में बच्चों हेतु खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में चम्मच दौड़, 100 एवं 200 मी० दौड़, रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर एवं योगा व डांस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन हेतु मिक्की माउस जम्पिंग झुला, रिंग थ्रो एवं झुले की भी व्यवस्था की गयी थी। खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विजेता को मंत्री रेखा आर्या द्वारा सम्मानित किया गया।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में समर्पित किया है। इसलिए आज पूरा प्रदेश उनके जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि आपके मुख्यमंत्री हम सब के मुख्यमंत्री हमारे हितों में लगातार किस प्रकार का निर्णय कर रहे हैं और लगातार हमारी भलाई के लिए क्या-क्या काम कर रहे हैं आप सभी को पता होगा कि कोरोनाकाल में किस प्रकार से मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना देकर हर एक बच्चे तक पहुँचने का काम किया और अपने मामा की भूमिका का फर्ज निभाया। वहीं बच्चों के लिए 5% का आरक्षण भी देने का काम किया था कि हमारे बच्चे आने वाले समय में हमारी सरकार उनके अभिभावक की भूमिका में रहते हुए उनको हम लोग सुरक्षित कर पाए इसी दिशा में उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जो 5% का अपना आरक्षण दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक छोटे से आरक्षण को प्राप्त करने के लिए कितने बड़े युद्ध होते हैं लेकिन मुझे लगता है कि पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जिनके अंदर अपने बच्चों के लिए वह भाव उत्पन्न हुआ और उसी उत्पन्न भाव को उन्होंने वैधानिक रूप देते हुए पाँच प्रतिशत का आरक्षण दिया और वह इतना ही नहीं रुक मुझे लगता है कि जो जो प्रस्ताव हमारे बच्चों के हित के लिए बेहतरीन हो सकते हैं उसको भी उन्होंने लगातार अपना सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए जितनी जरूरी शिक्षा है उतना ही जरूरी बच्चों के जीवन में खेल भी महत्व रखता है। बच्चा खेल कूद कर भी आत्मनिर्भर बन सकता है।

कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए यह संदेश दिया कि राज्य के भावी युवाओं के साथ राज्य के युवा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को मनाना बड़े हर्ष एवं गौरान्वित करने वाला क्षण है एवं राज्य सरकार बच्चों एवं युवाओं के कल्याण के लिए सदैव कार्य करने के लिए तत्पर एवं संकल्पबद्ध है।

सदस्य उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग दीपक गुलाटी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस पर सभी प्रतिभागी बच्चों और कार्मिकों के साथ साथ समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी और माननीय मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना करने के साथ समस्त प्रदेशवासियों से माननीय मुख्यमंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना करने की बात कही। उन्होंने कहा के आयोग के सदस्य के रूप में बच्चों को खुश देखकर वह प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। युवा कल्याण दिवस के रूप में माननीय मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया जाना एक गर्व का विषय है

कार्यक्रम में प्रशांत आर्य, अपर सचिव / निदेशक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, जितेन्द्र सोनकर निदेशक खेल विभाग, मोहित चौधरी मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, विक्रम सिंह उपनिदेशक, अंजना गुप्ता उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, मीना बिष्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुश्री निधि बिंजोला जिला क्रीड़ा अधिकारी व खेल एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास महिला कल्याण के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!