Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डबागेश्वरसंस्कृति-कला

मंत्री रेखा आर्य व विधायक पार्वती दास ने माँ कोट भ्रामरी मंदिर, डंगोली में आयोजित तीन दिवसीय नंदाष्टमी मेले का किया उद्घाटन

मेले करते हैं हमारी संस्कृति, परंपराओं और मान्यताओं को संजोए रखने का काम : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023, बागेश्वर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य व विधायक पार्वती दास ने आज माँ कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली में आयोजित तीन दिवसीय नंदाष्टमी मेले का उद्घाटन किया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया l इस अवसर पर उन्होंने माँ कोट भ्रामरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। उन्होंने डॉ० बी.आर. अंबेडकर जी की प्रतीमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी संस्कृति, परंपराओं और मान्यताओं को संजोए रखने का काम करते हैं तथा हमारी धर्मिक परंपराओं को आगे आने वाली पीढी तक पहुँचाने का मुख्य माध्यम है। जब संचार और मनोरंजन के कोई साधन नहीं हुआ करते थे, तब मेले ही सामाजिक गठबंधनों को मजबूत करने के काम करते थे। प्रदेश सरकार मेलों को भव्यता रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संवारने का कार्य हो रहा है। सरकार मिलकर उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी व सड़क कनेक्टिविटी को लगातार बढ़ाने का कार्य कर रही है।

वहीं मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमंते तत्र देवता:” को चरितार्थ करते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण विधेयक लाकर एक मिसाल पेश की है, जिसे आज हम कानून बनते हुए देख रहे हैं। जिससे महिलायें अपने नेतृत्व क्षमता से नीति निर्धारण में अहम भूमिका निभायेंगे। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहने से ज्यादा करने पर विश्वास करते हुए प्रदेश की महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत का आरक्षण देना सुनिश्चित किया है। उन्होंने मेलों के महत्व, जानकारियाँ व उनके भव्यता एवं वैभव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध होकर सबकी जिम्मेदारियाँ को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मेलाधिकारी/उपजिलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व राज्य मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, मेला सचिव देवेंद्र गोस्वामी, बबलू नेगी, रंजीत दास, डीके जोशी, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, सुनीता आर्य, जेसी आर्य, संजय परिहार, गणेश बिष्ट,भुवन पाठक, गिरीश कोरंगा, दीपा दोसाद, मंगल राणा, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीपी जोशी, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी सहित काफी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर बड़सीला व नंदन सिंह अलमिया द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!