Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नव वर्ष के प्रथम दिन राज्यपाल से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जनवरी 2024, सोमवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नववर्ष 2024 के प्रथम दिन राज्यपाल ले.ज. (से.वि.) गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में गतिमान जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी वार्ता हुई। सोमवार को राजभवन में हुई मुलाकात के दौरान डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में बिल लाओ, इनाम पाओ योजना के प्रति ग्राहकों में उत्साह देखा गया है। बताया कि योजना का उद्देश्य ग्राहकों को सामान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के प्रति जागरूक करना है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि योजना के सकारात्मक परिणाम को देखते हुए इसे मार्च 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके परिणाम स्वरुप पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह में 573 से 681 का राजस्व प्राप्त हुआ है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में भूमि विक्रय में फर्जीवाड़ा रोकने को गठित एसआईटी के अधिकारों में वृद्धि की गई है। जिससे फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। डॉ अग्रवाल ने बताया कि प्राधिकरणों में नक्शा पास कराने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए इसका सरलीकरण किया गया है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। बताया कि पीएम आवास योजना के तहत राज्य में प्रथम चरण में 6463 आवास आवंटन किये जा चुके हैं। डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में सभी निकायों में शीत ऋतु को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही रैन बसेरों की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि बजट 24-25 के निर्माण के लिए जनता के सुझाव लिए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न हित धारकों के साथ बजट पूर्व संवाद जल्द किया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल  गुरमीत सिंह ने राज्य सरकार के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की और वर्ष 2024 की शुभकामनाएं भी दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!