Breaking News :
>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्डदेहरादून

महाराज ने की “मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना” की प्रशंसा

निर्माण कार्यों में पहाड़ी वास्तुकला का समावेश करें : महाराज

ग्रामीण निर्माण विभाग की एक समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 1 अगस्त 2023, देहरादून। प्रदेश के ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में ग्रामीण निर्माण विभाग की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।प्रदेश के ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सोमवार को ग्रामीण निर्माण विभाग की एक समीक्षा बैठक तपोवन मार्ग स्थित मुख्यालय में आहूत की गई। बैठक में विभागीय कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यों के सम्बन्ध में एवं प्रस्तावित “मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना” का प्रस्तुतीकरण किया गया।

बैठक के दौरान ग्रामीण निर्माण मंत्री महाराज ने ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा दिये गये प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना” को शीघ्र ही सरकार द्वारा स्वीकृत किया जायेगा। उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण निर्माण विभाग मितव्ययिता पूर्वक एवं गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करवाता है तथा विभाग का स्थापना व्यय मात्र 8.30 प्रतिशत है जो अन्य किसी भी अभियन्त्रण विभाग से कम है। महाराज ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में पहाड़ी वास्तुकला का समावेश करने एवं सौर ऊर्जा तथा रेनवाटर हास्टिंग सिस्टम का प्राविधान किया जाये। उन्होने विभागीय सुदृढीकरण किये जाने एवं गढ़वाल क्षेत्र हेतु मुख्य अभियन्ता (स्तर-2) का कार्यालय सृजित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को भी कहा।

बैठक में सचिव, ग्रामीण निर्माण विभाग श्रीमती राधिका झा द्वारा विभागीय कार्यों में समयबद्धता एवं गुणवत्ता पर बल देते हुए ई-निरीक्षण, तृतीय पक्ष गुणवत्ता नियंत्रण, वेवसाइट अपडेशन एवं निर्माण कार्यों की जियो टेगिंग कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया तथा विभाग में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने को कहा गया।

इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती मायावती ढकरियाल, मुख्य अभियन्ता (स्तर-1) इं०ए० के० पन्त, उप सचिव श्रीमती दीप्ति मिश्रा, अनु सचिव राजीव तिवारी, अनुभाग अधिकारी नवल ओझा, अधीक्षण अभियन्ता इं० विभूविश्वमित्र रावत, इं० अनिल कुमार, इं० मनीष मित्तल, इं० हितेश पाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। विभाग के सभी प्रखण्डों के अधिशासी अभियन्ताओं द्वारा बैठक में वी०सी० के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!