Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से की शिष्टाचार भेंट

  1. पर्यटक स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो विकसित करने सहित रोपवे निर्माण पर भी हुआ मंथन

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर, 2021, गुरुवार, देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री श्री जी किशन रेड्डी से शिष्टाचार भेंट की।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री  जी किशन रेड्डी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में महाभारत सर्किट विकास, कैंची धाम मंदिर अवस्थापना विकास एवं महावतार बाबा की तपस्थली द्वाराहाट के निकट कुकुचीना में पर्यटन सुविधाओं के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

इसके साथ ही  उन्होंने पर्यटक स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो विकसित करने तथा रोपवे निर्माण आदि अनेक मामलों पर चर्चा की गई।

महाराज ने नीम कैरोली बाबा कैंची धाम द्वाराहाट के निकट कुकुचीना में स्थित महावतार बाबा की तपस्थली में पर्यटन सुविधाओं और स्थापना के विकास के लिए केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया। महाराज ने उन्हें बताया कि कैंची धाम में मार्क जुबरबर्ग और स्टीव जाॅबस ने इस धाम में आकर ध्यान किया था।

द्रोणनगरी देहरादून, लाक्ष्यगृह लाखा मंडल, स्वर्गारोहणी, बद्रीनाथ सतोपंथ आदि स्थानों को सम्मिलित करते हुए महाभारत सर्किट का निर्माण करने हेतु वित्तीय सहायता केन्द्र के स्तर से प्रदान करने के संबंध में केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा पूरे देश के मेलों को प्रचारित-प्रसारित करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने महाराज से कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति से जुड़े हुए सांस्कृतिक मेलों के फोटो, विडियो आदि बनाकर भारत सरकार द्वारा प्रचार प्रसार किया जायेगा। इस संबंध में उत्तराखंड के नंदा देवी लोकजात मेला, कांवड मेला, बागेश्वर के उत्तरायणी मेला और देवीधुरा के ऐतिहासिक बग्वाल मेले पर भी दोनों मंत्रियों के बीच चर्चा हुई।

उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि जिम काॅर्बेट नेशनल पार्क में जहां बियर ग्रिल्स के साथ माo प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मैन वर्सेज वाईल्ड की शूटिंग की थी उसे मोदी ट्रेल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नये रोपवे निर्माण के लिए परिवहन विभाग के साथ में समन्वय करते हुए उत्तराखण्ड राज्य में नये रोपवे बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसके चारों ओर पर्यटन विभाग के साथ मिलकर पर्यटन सुविधाओं व अवस्थापनाओं का विकास किया जायेगा।

इसके अलावा जागेश्वर तथा कटारमल एवं अन्य स्थानों पर लाईट एण्ड साउड शो आयोजित करने के लिए अनुरोध किया जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि इनका आयोजन भी हम करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि मंदिरों का राज्य है मंदिरों के बाहर अवस्थापना और पर्यटन विकास की सुविधाओं को बढ़ाया जाये जिससे केवल मंदिर ही नहीं उसके चारों ओर के स्थान विकसित हों और स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ ही दूसरी सुविधाऐं विकसित हो सके।

वहीं महाराज ने केन्द्रीय मंत्री को सुझाव दिया कि हिन्दु धर्म के ऐतिहासिक महत्व पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा एक काॅफी टेबल बुक निकाली जायें जिससे भारत के पड़ोसी एशियाई देशों में जहां भी हिन्दु धर्म के अवशेष हैं, उनको इस बुक में समावेशित किये जाय।

केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि जो भी सुझाव व प्रस्ताव दिये गये हैं उन सभी पर सकरात्मक रूप से कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के पर्यटन को मजबूत करने के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है।

पर्यटन अवस्थानाओं और पर्यटन सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जायेगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जा सके और स्थानीय अर्थ व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!