Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटनविशेष

‘क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल’ रैली के समापन कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

  • “प्रतिवर्ष आयोजित हो “क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली” : महाराज
  • क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के आयोजन से माउंटेन बाइकिंग में लोगों की रूचि और अधिक बढ़ेगी : मोहिना रावत
  • पहली क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली ‘‘रेस वन फीट अपार्ट’’ में अक्षित जोशी व वंदना ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।

[box type=”shadow” ]

[/box]

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 19 दिसम्बर 2020, देहरादून। साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से देहरादून में पहली क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली ‘‘रेस वन फीट अपार्ट’’ का आयोजन ‘उत्तराखण्ड बाइसाकिल हब’ द्वारा किया गया। क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पुत्रवधु एवं प्रमुख टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” की अदाकार मोहिना रावत ने आज प्रातः 8 बजे फ्लैगऑफ करके किया।

उत्तराखण्ड में क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शिरकत की। पर्यटन मंत्री ने क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के विजेताओं को मेडिल, प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार भी वितरित किये। पुरूष व महिला दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमशः पांच हजार, दो हजार व एक हजार रूपये विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिये गये।

पर्यटन मंत्री ने सभी प्रकार के ट्रेलों से होकर संपन हुई इस रैली के लिए आयोजकों व प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऊबड़ खाबड़ रास्तों में चढ़ाई व ढ़लान पर अनेक प्रकार के ट्रेलों में यह रैली संपन हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व पर्यटन विभाग ऐसे साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करता रहेगा। भविष्य में हम चाहेंगे की साहसिक खेलों की और भी पुर्नावृत्ति हो। पर्यटन मंत्री ने कहा कि क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली प्रति वर्ष आयोजित की जाये।

मोहिना रावत ने कहा कि क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के आयोजन से माउंटेन बाइकिंग में लोगों की रूचि और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अगली बार अधिक संख्या में यह रैली आयोजित होगी। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उत्तराखण्ड राज्य साहसिक खेलों के लिए अपनी एक नई पहचान बनायेगा।

उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली में पुरूष वर्ग में 45 मिनट 12 सेकण्ड का समय लेते हुए अक्षित जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 45 मिनट 32 सेकण्ड में अवनीश राना ने द्वितीय स्थान व 46 मिनट 15 सेकण्ड में अर्जुन राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला राइडर्स में वंदना ने प्रथम व अंजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रैली में कुल 26 राइडर्स ने प्रतिभाग किया, जिसमें दो महिला राइडर्स थी।

‘उत्तराखण्ड बाइसाइकिल हब’ द्वारा क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता के लिए लोगों का अच्छा रूझान मिला। जिसमें टैक्निकल सैक्शन, जंप, ऑफ रोड उनके द्वारा खुद बनाये गये थे। रैली का उद्देश्य फिट इण्डिया को प्रमोट करना था। क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली का ट्रेल मार्ग 18.5 किलोमीटर का था। कोविड के कारण सरकार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीमित संख्या में प्रतिभागियों द्वारा इस रैली में भाग लिया गया।

क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली का शुभारंभ म्यूज आर्ट कैफे से आईटी पार्क ऑफ रोड, कैनाल रोड, राजपुर रोड़, इंदर बाबा मार्ग, ओल्ड मसूरी रोड, ट्रेल होते हुए म्यूज आर्ट कैफे पर समापन हुआ।

समापन कार्यक्रम में उपनिदेशक योगेन्द्र सिंह गंगवार, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, सुयेश रावत, उत्तराखण्ड बाइसाइकिल हब द्वारा आयोजित रैली के आदित्य सक्सेना, आर्यन व प्राघवन आदि लोग उपस्थित थे।

साभार :        निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, मा० मंत्री पर्यटन, सिंचाई,
धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!