Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

प्रथम “स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान – 2021” से सम्मानित हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, २ फरवरी २०२१, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में स्वामी विवेकानंद सर्किट एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को मंगलवार को एक समारोह के दौरान ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया।

राज्य में स्वामी विवेकानंद सर्किट एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम और संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून ने किशनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद नेत्रालय सभागार में मंगलवार को पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को संतों ने ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया।

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत स्वामी असीम आत्मानन्द महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा किया गया।
इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंदिर पुस्तकालय के दर्शन करने के साथ ही आश्रम में रूद्राक्ष पौधे का रोपण किया गया। पर्यटन मंत्री द्वारा विवेकानन्द वेदालय में एक वार्ड का भी भ्रमण किया गया। स्वामी विवेकानन्द पर्यटन सर्किट के लिये स्वामी विवेकानन्द देवभूमि सम्मान 2021 सन्तों द्वारा प्रदान किया गया।

पर्यटन मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद अकसर कहा करते थे कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का उनके जीवन पर अमिट प्रभाव पड़ा है। यहाँ के नैसर्गिक सौंदर्य का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उसका अनुभव करना है तो आपको उत्तराखंड आना होगा। यहाँ के पहाड़ों, नदियों, झीलों, घाटियों, वनस्पतियों, पेड़-पौधों में ऐसा चुंबकीय आकर्षण है कि कोई चाहे भी तो उनके प्रभाव से बच नहीं सकता। उसी प्रभाव को उजागर तथा उसका अवलोकन कराने हेतु हमने ‘स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट’ तैयार किया है।

आचार्य विपिन जोशी संस्थापक स्वामी विवेकानन्द स्मृति आश्रम ने कहा कि संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून द्वारा यह पहला सम्मान है जो पर्यटन मंत्री को दिया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में विशिष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर पूज्य असीम आत्मानन्द महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम, 108 महन्तश्री कृष्ण गिरी महाराज टपकेश्वर महादेव, सुनील उनियाल गामा महापौर देहरादून, आचार्य विपिन जोशी संस्थापक स्वामी विवेकानन्द स्मृति आश्रम, कमल रजवार अध्यक्ष कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, अंशुल चावला महानगर अध्यक्ष, युवा मोर्चा, शंकर रावत महानगर महामंत्री युवा मोर्चा, मनीष रावत महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!