Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटैक्निक गैरसैंण में ‘सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस इन इम्पलाइमेंट’ का किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मार्च 2021, सोमवार, गैरसैंण। उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटैक्निक गैरसैंण में रोजगार, उद्यमिता विकास एवं नवाचार (सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस इन इम्पलाइमेंट) का उद्घाटन किया। सेन्टर ऑफ एक्सीलेस के माध्यम से राज्य सरकार का प्रयास उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा स्थानीय उत्पादों में वेल्यू एडिशन कर उन्हें बाजार उपलब्ध कराना है। जिससे युवा स्थानीय स्तर पर ही उद्यम स्थापित कर सके, जो कि पलायन को रोकने में अहम भूमिका निभायेगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की उपस्थिति में सेन्टर ऑफ एक्सीलेस एवं कृषि, खाद्य प्रसंस्करण ब्यूटी एण्ड वैलनेस सेक्टर स्किल काउंसिल के साथ एमओयू हुआ। साथ ही राज्य के स्थानीय युवाओं को ट्रैकिंग के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से जोडने हेतु पर्यटन के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था इंडिया हाइक्स के साथ भी एम0ओ0यू0 किया गया।

उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की गैरसैंण में अच्छी शुरूआत हुई है। कृषि, खाद्य प्रसंस्करण ब्यूटी एण्ड वेलनेस तथा पर्यटन के क्षेत्र में उद्यमिता विकास हेतु राज्य में पर्याप्त संसाधन व अपार सम्भावनाये है। यहां से स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी में वृद्धि करने के लिए अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैंण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये हैं, जिसमें गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना एवं गैरासैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र के लिए सुनियोजित विकास के लिए प्लानिंग शामिल है। राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना लाई जा रही है। इसके लिए इस बार के बजट में 25 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। इस योजना के तहत बहुत सस्ते दरों पर पशुचारा देने की व्यवस्था की जा रही है। जो किसान घास उगायेंगे, उन्हें इस योजना के तहत प्रति एकड़ 72 हजार रूपये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर 10 हजार दुधारू गायें दी जा रही हैं। दुग्ध उत्पादक जो दूध डेयरी को उपलब्ध करायेंगे, उस पर 04 रूपये प्रति लीटर बोनस दिया जा रहा है।

परियोजना निदेशक कौशल विकास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि अभी डेयरी के क्षेत्र में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद इस केन्द्र में जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण के प्रशिक्षण संचालित किये जायेंगे। इस केन्द्र में प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रोडक्शन सेन्टर भी संचालित किया जायेगा। जो कि उद्यमियों के उत्पादों को मंच भी प्रदान करेगा। यह सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस राज्य में उद्यमिता विकास एवं नवाचार के स्टेट ऑफ द आर्ट केन्द्र के रूप में स्थापित होगा ।

जिलाधिकारी श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि चमोली जनपद में पशुओं की संख्या काफी अधिक है। मुख्यमंत्री घस्यारी योजना से ग्रामीण महिलाओं को पशु चारे के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढने एवं अच्छी मार्केटिंग की व्यवस्था होने से इस क्षेत्र में लोगों के आर्थिकी में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग डॉ0 एस. एस. नेगी, मुख्यमंत्री के तकनीकि सलाहकार डॉ0 नरेन्द्र सिंह, उत्तराखण्ड चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री गोवन्द पिलख्वाल, चमोली के जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रधुवीर सिंह बिष्ट, एस.पी चमोली श्री यशवंत सिंह चैहान एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री हंसादत्त पांडे उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!