Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने किया संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई एवं स्थलीय सर्वेक्षण

  • हम पूरी तरह से सजग, प्रदेश में बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : महाराज

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, देहरादून/हरिद्वार। प्रदेश में मानसून की दस्तक से पूर्व अपना होमवर्क पूरा करते हुए प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई एवं स्थलीय सर्वेक्षण करते हुए सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा हेतु किये गये गए कार्यों का निरीक्षण किया।

प्रदेश के सिंचाई पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को हरिद्वार जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित ग्राम कांगडी, ग्राम बिशनपुर-कुंडी तटबंध, ग्राम भोगपुर-बालावाली तटबंध एवं बालावाली खानपुर तटबंध का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ-साथ बालावाली-खानपुर तटबंध का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया उपरोक्त सभी क्षेत्रों में गंगा नदी से बाहर सुरक्षा हेतु लगातार विभाग द्वारा होमवर्क किया जा रहा है। मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा से संबंधित तैयारियों के संबंध वह कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हम पूरी तरीके से सजग हैं। पूरे उत्तराखंड के अंदर जगह-जगह मॉनिटरिंग कमेटी बना दी गई है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि भोगपुर से बालावाली तटबंध की सुरक्षा हेतु नाबार्ड मद के अंतर्गत 02 संख्या स्परों के निर्माण की योजना जिसकी लागत 231. 38 लाख, बालावाली से खानपुर तटबंध में नाबार्ड मद से 568.06 लाख की बाढ़ सुरक्षा योजना गतिमान है। इसके तहत 100 मीटर लंबाई के 4 स्पर तथा तटबंध की स्ट्रेन्थिनिंग आदि का कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण किया जा चुका है। जबकि शेष कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर दिया जाएगा।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बालावाली से खानपुर तटबंध के पुनर्निर्माण की एक वृहद योजना जिसकी लागत 11512.18 लाख है, स्वीकृति हेतु जी.एफ.सी.सी. पटना को प्रेषित की गई है, जिसकी स्वीकृति हेतु कार्यवाही की जा रही है।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पूर्व निर्मित बन्धों की तात्कालिक सुरक्षा हेतु वायरक्रेट स्पर एवं चैनेलाईजेशन हेतु भोगपुर से बालावाली तटबंध की सुरक्षा के लिए 01 संख्या, बालावाली से खानपुर तटबंध की सुरक्षा हेतु 07 संख्या, खानपुर मार्जिनल बंध की सुरक्षा हेतु 02 संख्या, बिशनपुर कुण्डी बंध की सुरक्षा हेतु 05 संख्या, कांगड़ी में बाढ़ सुरक्षा हेतु 02 संख्या, गाजीवाली में 03 संख्या एवं सोलानी बंधे की सुरक्षा हेतु 03 संख्या सहित कुल 23 संख्या प्राक्कलन जिसकी लागत 301.69 लाख रूपये है, गठित कर स्वीकृति की कार्यवाही हेतु उच्च स्तर को प्रेषित की गई है।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इसके अतिरिक्त आपदा न्यूनीकरण के अंतर्गत गाजीवाली में 03 संख्या, कांगड़ी में 01 संख्या, सजनपुर पीली में 01 संख्या तथा बसोचन्दपुर गैण्डीखाता में कृष्णायन गौशाला की बाढ़ से सुरक्षा हेतु 01 संख्या कुल 6 संख्या जिसकी प्राक्कलन लागत 52.12 लाख है उसके लिए जिला स्तरीय आपदा न्यूनीकरण हेतु गठित समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है जिस पर कि शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराए जायेंगे। उन्होंने कहा कि मानसून के समय संवेदनशील स्थलों पर तात्कालिक बचाव हेतु वायरक्रेट एवं ई.सी. बैग में रेत भरकर पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है।

जनपद में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता जयपाल सिंह, अधिशासी अभियंता डी.के. सिंह, अधीक्षण अभियंता एन.के. सिंह, लक्सर के एसडीएम शैलेंद्र नेगी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, सिंचाई, पर्यटन, संस्कृति, जलागम एवं धर्मस्व,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!