Breaking News :
>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में किया नए मेडिकल आईसीयू और रेडियल लाउंज का उद्घाटन

????  10 बिस्तरों वाले अतिरिक्त आईसीयू के जुड़ने से अस्पताल में अब 91 क्रिटिकल केयर बेड हो गए हैं।

????  अस्पताल में मरीजों के लिए सर्व सुविधायुक्त एक नए रेडियल लाउंज की भी शुरुआत कि गई है,ताकी मरीजों को इलाज के                   दौरान अस्पताल में भर्ती होने का अहसास कम से कम हो।

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने आज गंभीर रूप से बीमार रोगियों के लिए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नए मेडिकल आईसीयू और हृदय रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों के लिए रेडियल एंजियोग्राफी लाउंज का उद्घाटन किया।

क्रटिक्ल केयर की जरूरत वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तोरी को देखते हुए मैक्स अस्पताल ने आईसीयू बेड का विस्तार करने का फैसला किया। इस नए आईसीयू में 10 क्रिटिकल केयर बेड हैं। इस नए आईसीयू के जुड़ने से अस्पताल में क्रिटिकल केयर बेड की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। ये सभी बेड आईसीयू वेंटिलेटर, मॉनिटर और सभी आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति से लैस है। इन बिस्तरों (बेड्स) के जुड़ने के बाद से अस्पताल में बुनियादी ढाँचे में बहुत सुधार हुआ हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ० संदीप सिंह तंवर, वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशन्स एंड यूनिट हेड, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने कहा, “अस्पताल ने क्रिटिकल केयर रोगियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, एक अतिरिक्त एमआईसीयू शुरु किया है। यह अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मरीजों के देखभाल के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। समय पर नए आईसीय़ू बेड्स शुरु करने से क्रटिकल मरीजों को बेहतर देखभाल मिल सकेगी और व अपना बेहतर इलाज करा सकेंगे।
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई मरीजों को क्रिटिकल केयर की जरूरत थी, लेकिन आईसीयू बेड की अनुपलब्धता के कारण हमें कई गंभीर रोगियों को वापस लौटाना पड़ा। देहरादून में मौजूद हमारा हृदय विज्ञान संस्थान रेडियल मार्ग के माध्यम से एंजियोग्राफ प्रक्रिया करने वाला पूरे राज्य का एक-मात्र अस्पताल है। हमने हृदय रोगियों के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए, इस अस्पताल में एक समर्पित रेडियल एंजियो लाउंज भी शुरु किया है। हृदय से संबंधित यह प्रक्रिया आम तौर पर दिनभर में पूरी कर ली जाती है, दिनभर में इलाज की इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद और मरीज को उसी दिन छुट्टी दे दी जाती है।”

डॉ० संदीप सिंह तंवर ने आगे यश भी बताया कि “मैक्स अस्पताल ने कोविड की दूसरे लहर के समय संकट से जूझ रहे देश में हजारों कीमती जिंदगियों को बचाने में दिन-रात एक कर दिया था। मैक्स अस्पताल के द्वारा गंभीर से गंभीर मरीजों को भी ठीक करने की कोशीश की गई। अस्पताल के द्वारा आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की भऱपूर कोशीश की गई थी।
एक सर्वेक्षण से पता चला है कि उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मृत्यु ‘हृदय रोगों’ (सीवीडी) के कारण होती है। हमारे इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे हृदय से संबंधी सभी बीमारीयों के इलाज के साथ-साथ, बड़ी संख्या में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी को सफलता पूर्वक अंजाम दिया जाता है।”

देहरादून में स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पूरे प्रदेश का सबसे व्यापक और अत्याधुनिक हृदय विभाग है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!