Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करने पहुँचे टिहरी बाँध विस्थापित

  • [highlight]पुनर्वास संबंधित समस्याओं का 2 माह में होगा समाधान : महाराज[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० जनवरी २०२१, शनिवार, देहरादून। टिहरी बाँध परियोजना से प्रभावित 415 विस्थापित परिवारों की पुनर्वास संबंधी वर्षों पुरानी समस्याओं का सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज द्वारा श्री राजकुमार सिंह, ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार से समाधान करवाए जाने पर आज टिहरी बाँध विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल टिहरी बाँध प्रभावित पुनर्वास जन संयुक्त समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज से उनके सुभाष रोड स्थित सरकारी आवास पर मिला और इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

टिहरी बाँध प्रभावित 415 विस्थापितों परिवारों की पुनर्वास संबंधित समस्याओं का 2 माह में समाधान किए जाने से उत्साहित विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल आज टिहरी बाँध प्रभावित पुनर्वास जन संयुक्त समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट विजय बिष्ट के नेतृत्व में सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज के सरकारी आवास 17, सुभाष रोड पर मिला और वर्षों से लंबित माँगों के समाधान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सतपाल महाराज के प्रयासों के परिणाम स्वरुप ही यह कार्य संभव हो पाया है।

[box type=”shadow” ]

इस अवसर पर सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री श्री राजकुमार सिंह के साथ हुई बैठक में टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, टिहरी विधायक श्री धन सिंह नेगी, घनसाली विधायक श्री शक्तिलाल शाह, प्रताप नगर विधायक श्री विजय पाल सिंह पंवार की मौजूदगी में विस्थापितों की वर्षों पुरानी लंबित माँगों का निराकरण 2 माह की तय सीमा के अन्तर्गत किया जायेगा। श्री सतपाल महाराज ने बताया कि भूमि की वैल्यूएशन के लिए ऊर्जा सचिव भारत सरकार और सिंचाई सचिव उत्तराखंड सरकार मिलकर समाधान निकालेंगे। टीएचडीसी मुख्यालय के स्थानांतरण को लेकर काफी समय से जो भ्रम की स्थिति बनी हुई थी उस संबंध में भी सिंचाई मंत्री ने बताया कि टीएचडीसी का मुख्यालय ऋषिकेश से कहीं भी अन्यत्र स्थानांतरित नहीं होगा। टीएचडीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। इसके साथ ही टिहरी बाँध विस्थापितों के लिए निःशुल्क सीवर और पानी की व्यवस्था के साथ-साथ आधे दाम पर बिजली देने के लिए जल्दी ही एक कमेटी का गठन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि टिहरी बाँध प्रभावित प्रताप नगर क्षेत्र के लिए 7 वोट एवं 2 बसों को संचालित किये जाने के साथ साथ टीएचडीसी के पास उपलब्ध 21 हेक्टेयर भूमि को भी वह वापस करेगा। टीएचडीसी द्वारा न्यायालय में दायर सभी वादों को वापस लेने पर भी निर्णय बैठक में निर्णय लिया गया। सिंचाई मंत्री ने बताया कि घनसाली महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए सीएसआर फंड से धनराशि दिये जाने के साथ ही समय पर सभी समस्याओं के समाधान न्यायालय की परिधि से बाहर किये पर भी सहमति बनी है। टिहरी बाँध प्रभावित पुनर्वास जन संयुक्त समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी राज्य के सिंचाई मंत्री के नेतृत्व में विस्थापितों की सभी समस्याओं का समाधान संभव हो पाया है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज के प्रयासों से ही टिहरी बाँध विस्थापितों की सभी समस्याओं का समाधान अब न्यायालय की परिधि के बाहर किया जाएगा।[/box]

बाँध विस्थापित 415 परिवारों की समस्याओं का समाधान होने से उत्साहित सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज के सुभाष रोड स्थित आवास पर उनका आभार व्यक्त करने पहुँचे लोगों में टिहरी बाँध प्रभावित पुनर्वास जन संयुक्त समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट, विस्थापित विकास समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह राणा, सचिव प्रताप सिंह राणा, संरक्षक दौलत सिंह गुसाईं, सचिव बलबीर सिंह रावत, कृपाल सिंह चौहान, रविंद्र सिंह पडियार, दीपक रावत, अनिल राणा, संदीप बुटोला, अंकित चौहान, अभिषेक चौहान, वीर सिंह पंवार, बीएस कलूड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं श्री जीत सिंह राणा आदि शामिल थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति, जलागम एवं धर्मस्व,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!