Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन

माँ दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2023, गुरुवार, रामनगर (नैनीताल)। नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज #रामनवमी के अवसर पर रामनगर स्थित आँगनबाड़ी केंद्र पहुँचकर चैत्र नवरात्र के अवसर पर कन्याओं और बटुकों का पूजन अर्चन किया।

मंत्री रेखा आर्या ने पहले कन्याओं के पाँव पखारे व इसके बाद उन्हें चुनरी उड़ाकर माथे पर तिलक लगाया और उन्हें भोजन कराए। उन्होंने कन्या पूजन के पहले आदि शक्ति माँ भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की उसके बाद माँ दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों के प्रति कन्याओं की पूजा अर्चन की और विधि विधान और श्रद्धा और सम्मान का भाव रखते हुए इस कार्य को संपन्न किया।कहा कि आज नवरात्र की नवमी तिथि है, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रथम 9 तिथियों में नारी शक्ति मां भगवती की विशेष अनुष्ठान आयोजन नवरात्र के रूप में सनातन धर्मावलियों के द्वारा किया जाता है।

इस अवसर पर परंपरागत रूप से 9 दिनों तक आदिशक्ति माँ भगवती जो यह पूरे जगत की आदिशक्ति है कि अनुष्ठान पूजन के उपरांत मातृशक्ति के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए कुंवारी कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम अभी यहाँ पर संपन्न हुआ है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय परंपरा में मातृशक्ति का सदैव सर्वोपरि स्थान रहा है और उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस पवित्र कार्यक्रमों के साथ जुड़ने का सौभाग्य पूरे देशवासियों को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा की आज नवमी की स्थिति पर कुवारी कन्याओं के पूजन का नवदुर्गा स्वरूप 9 कन्याओं के पूजन का कार्य यहां पर संपन्न हुआ है। यह पर्व हम सभी को दृढ़ता के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने एवं अपने जीवन से बुराइयों का समूल नाश करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामनगर श्रीमती रेखा रावत, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, जे.सी. लोहानी, नरेंद्र शर्मा, मनमोहन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!