Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

श्रम मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने निलंबित कर्मचारी को उनके कार्यालय से संबद्ध करने के संबंध में शासन को भेजा पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और श्रम मंत्री के बीच चल रहे विवाद के मामले में नया मोड़ आया है। श्रम मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने बोर्ड के एक निलंबित कर्मचारी को उनके कार्यालय से संबद्ध करने के संबंध में शासन को पत्र भेजा है। इससे पहले श्रम मंत्री ने इस कर्मचारी की बहाली के संबंध में बोर्ड की सचिव एवं उपश्रमायुक्त को पत्र लिखा था। उधर, सचिव श्रम हरबंस सिंह चुघ ने मंत्री का पत्र मिलने की पुष्टि की।

श्रम विभाग के अधीन कर्मकार कल्याण बोर्ड में कार्यरत वरिष्ठ सहायक नवाब सिंह को श्रमायुक्त ने करीब दो माह पहले अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया था। इस मामले की जांच चल रही है। इस बीच बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने निलंबित कर्मचारी नवाब की बोर्ड कार्यालय में कथित मौजूदगी पर सवाल उठाए थे।अब श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने सचिव श्रम को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए हैं कि नवाब सिंह को उनके कार्यालय से संबद्ध कर दिया जाए। इससे शासन भी पसोपेश में है। वजह यह कि यह कर्मचारी निलंबित है और उसके खिलाफ जांच चल रही है। उसकी बहाली भी नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार पूर्व में श्रम मंत्री ने नवाब सिंह की बहाली के लिए बोर्ड की सचिव एवं उपश्रमायुक्त हरिद्वार को पत्र लिखा था। इसमें तर्क दिया गया कि वरिष्ठ सहायक नवाब सिंह की नियुक्ति प्राधिकारी श्रमायुक्त नहीं, बल्कि उपश्रमायुक्त है। लिहाजा, श्रमायुक्त को उसे निलंबित करने का अधिकार नहीं है। उपश्रमायुक्त ने इस बारे में शासन से मार्गदर्शन मांगा है। इस संबंध में भी अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!