Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने गलोगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रूपये 22 करोड़ की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट निर्माण का किया भूमि-पूजन

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को 6 माह के भीतर, बरसात से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

मंत्री बोले, ‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे योजना का लोकार्पण’

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 जनवरी 2024, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रूपये 22 करोड़ की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पहाड़ के ट्रीटमेंट का भूमि पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को बरसात से पूर्व 6 माह के भीतर पहाड़ का ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी के पास लगातार मलवा और पत्थर गिरने से हर समय जान माल का खतरा बना रहता था तथा क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर बरसात के समय मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी को अन्य क्षेत्रों से को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार जिनका शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज मकर संक्रांति के पावन अवसर गलोगी भूस्खलन क्षेत्र के पहाड़ का ट्रीटमेंट कार्य प्रारंभ किया गया है और बरसात से पूर्व यह निर्माण कार्य पूर्ण किया जायेगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का लोकार्पण किया जायेगा। ज्ञात हो कि लंबे समय से मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी पावर हाउस के पास बरसात के समय भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित हो जाता था। साथ ही कई बार कई वाहन भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त होते थे।

इस अवसर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, मोहन पेटवाल, गीता कुमांई, सतीश ढौंडियाल, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!