Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बिपिन रावत से मुलाकात कर दवाओं व अन्य सामग्री की माँग की

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बिपिन रावत से मुलाकात कर कोरोना से जंग के लिए सेना के चिकित्सक, सहायक स्टाफ, आवश्यक दवाओं व अन्य सामग्री की मांग की है।

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में कोरोना के मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए दून में विभिन्न स्थानों पर 1000 बेड के अतिरिक्त अस्पतालों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आधारभूत ढांचा राज्य सरकार अपने संसाधनों से खड़ा कर लेगी। मगर, चिकित्सकों समेत अन्य मानव संसाधन की कमी आड़े आएगी।

भारतीय सेना ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित और साधन संपन्न है। ऐसे में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बिपिन रावत से सेना के सहयोग और मदद की अपील की गई है। उनसे अतिरिक्त अस्पतालों के लिए आवश्यक चिकित्सक, नर्सिग स्टाफ व अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने राज्य को कोरोना के खिलाफ जंग में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के बुनियादी सुविधाएं जुटा लेने पर सेना अपने सेवानिवृत्त चिकित्सकों को तैनात कर देगी। जोशी के अनुसार सेना के इस सहयोग के प्रति उत्तराखंड की जनता हमेशा कृतज्ञता महसूस करेगी।

उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने सचिव उद्योग सचिन कुर्वे को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में अस्पताल और मेडिकल संस्थाओं को छोड़कर कहीं भी आक्सीजन की आपूर्ति न की जाए। उन्होंने प्रदेश में लगने वाले नए आक्सीजन प्लांट को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये प्राथमिकता के आधार पर अनुमति देने को कहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वजह से अब आक्सीजन की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार पहले ही औद्योगिक कार्यों के लिए आक्सीजन की आपूर्ति करने से इन्कार कर चुकी है। अब इस कड़ी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सचिव उद्योग को पत्र लिखकर केवल मेडिकल संस्थाओं को आक्सीजन की आपूर्ति करने को कहा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि आक्सीजन उत्पादन एवं वितरण की समस्त यूनिटों में आक्सीजन का उत्पादन आवश्यकता के अनुरूप बढ़ाया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!